News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

Hemant Soren: हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शुभ मुहूर्त में लेंगे CM पद की शपथ, मोरहाबादी मैदान में होगा भव्य समारोह


रांची। : हेमंत सोरेन सात जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री (Jharkhand New CM Hemant Soren) पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें आज राजभवन बुलाया था।

हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है।

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सात जुलाई को शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन राजभवन की जगह इस बार रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ले सकते हैं। राजभवन की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह के लिए जल्द ही समय और स्थान के संंबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

ट्वीट कर दी जानकारी

सरकार बनाने के लिए निमंत्रण मिलने के बाद हेमंत सोरेन सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसकी जानकारी दी है। राज्यपाल के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने सरकार बनाने का आमंत्रण देने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा, “महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद। विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।