News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Himachal Elections : प्रदेश कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की जारी की सूची, देखें किस सीट पर उम्मीदवार कौन


शिमला, । मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज देर रात 46 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। 16 अक्टूबर को हुई केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी में टिकटाें को लेकर घमासान मचा हुआ था। इसके बाद दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं की कई दौर की बैठकें हुईं। अंतत: पार्टी ने टिकटों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं पर दोबारा दांंव खेला है। तो वहीं लगातार हार रही कुछ सीटों पर टिकटें बदल कर नया प्रयाेग करने का भी प्रयास किया है।

jagran

jagran

jagran

मुंबई से देर शाम दिल्ली पहुंचे शुक्ला, फिर शुरू हुई बैठक

कांग्रेस पार्टी में शिमला शहरी, मनाली, कुटलैहड, सरकाघाट, किन्नौर और नाचन विधानसभा क्षेत्रों की टिकटों पर पेंच फंसा हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए हाईकमान ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी सदस्य व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला बीसीआई के चुनावों को लेकर मुंबई गए थे। पहले उनका 3:30 बजे वापिस दिल्ली आने का कार्यक्रम था। वह लेट पहुंचे जिसके चलते बैठक 7:30 बजे के बाद शुरू हुई।

अब नामांकन में दिखाएंगे ताकत

कांग्रेस पार्टी ने टिकटों का ऐलान कर दिया है। प्रत्याशी अब अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में डट गए हैं। नामांकन के दिन सभी प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाएंगे। शक्ति प्रदर्शन कर विरोधी पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी।

अब होगा स्टार वार

कांग्रेस पार्टी 25 के बाद स्टार वार शुरू करेगी। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की हिमाचल में 4 से 5 रैलियां प्रस्तावित है। इसके अलावा कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा कई अन्य नेता प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे। पार्टी ने योजना तैयार की है कि बड़ी रैलियों के अलावा जनसभाएं भी आयोजित की जाएगी। यह विधानसभा क्षेत्र के किसी एक क्षेत्र में आयोजित होगी।

यह है प्रत्याशियों की सूची

चंबा जिला

1. चुराह- यशवंत सिंह खन्ना

2. चंबा- नीरज नैयर

3. डलहौजी-आशा कुमारी

4. भटियात-कुलदीप सिंह पठानिया

कांगड़ा जिला

5. नूरपूर-अजय महाजन

6. फतेहपुर-भवानी सिंह पठानिया-

7. ज्वाली- प्रो. चंद्र कुमार

8. जसवां-परागपुर-सुरेंद्र मनकोटिया

9. ज्वालामुखी-संजय रत्त

10. 15 नगरोटा बगवा- रघुबीर सिंह बाली

11. शाहपुर-केवल सिंह पठानिया

12. धर्मशाला-सुधीर शर्मा

13 पालमपुर-आशीष बुटेल

14 बैजनाथ-किशोरी लाल

15. लाहौल स्पीति-रवि ठाकुर

16. कुल्लू-सुंदर सिंह ठाकुर

17 बंजार-खिमीराम

मंडी जिला

18 सुंदरनगर-सोहन लाल ठाकुर

19. सिराज चेतराम ठाकुर

20. द्रंग-कौल सिंह ठाकुर

21. मंडी-चंपा ठाकुर

22. बल्ह-प्रकाश चौधरी

हमीरपुर जिला

23. सुजानपुर-राजेंद्र सिंह राणा

24. बड़सर-इंद्रदत लखनपाल

25. नादौन-सुखविंद्र सिंह सुक्खू

ऊना

26. हरोली- मुकेश अग्निहोत्री

27. ऊना-सत्तपाल रायजादा

बिलासपुर

28. झंडुता- विवेक कुमार

29. घुमारवी-राजेश धर्माणी

30. श्रीनेनादेवी जी- रामलाल ठाकुर

सोलन जिला

31. अर्की-संजय अवस्थी

32. दून-राम कुमार

33. सोलन- कर्नल धनीराम शांडिल

34. कसौली-विनोद सुल्तानपुरी

सिरमौर जिला

35. पच्छाद-दयाल प्यारी

36. नाहन-अजय सोलंकी

37. श्री रेणुकाजी-विनय कुमार

38. पांवटा साहिब-किरनेश जंग

39. शिलाई-हर्ष वर्धन चौहान

शिमला जिला

40. चौपाल-रजनीश किमटा

41. ठियोग-कुलदीप राठौर

42. कसुम्पटी-अनिरुद्ध सिंह

43. शिमला ग्रामीण-विक्रमादित्य सिंह

44. जुब्बल कोटखाई-रोहित ठाकुर

45. रामपुर- नंदलाल

46. रोहड़ू – मोहन लाल ब्राक्टा