Latest News खेल

Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, मलेशिया को 8-1 से रौंदा


 

Hero Image
नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी अभियान जारी है। भारत ने बुधवार, 11 सितंबर को मलेशिया को 8-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत के लिए राजकुमार पाल ने तीन गोल दागे। प्वाइंट्स टेबल में भारत पहले स्थान पर काबिज है। अरायजीत सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद से कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम गजब की फॉर्म में है। ओलंपिक के बाद खेले गए तीन मैच में भारत ने एकतरफ मुकाबलों में जीत दर्ज की है। मलेशिया के खिलाफ राजकुमार के अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह,