Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

ICSE, ISC Results 2023 : कुछ देर में आईसीएसई, आईएससी परिणाम हो सकते हैं जारी, cisce.org पर कर सकते हैं चेक


एजुकेशन डेस्क। ICSE, ISC Results 2023 LIVE Updates: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणाम 2023 जारी करने की उम्मीद है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICSE, ISC Results 2023 आज जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक, CISCE कक्षा 10, 12 के नतीजे आज 13 मई 2023 को दोपहर 3 बजे आने की उम्मीद है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने हालांकि, अभी तक ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए स्टूडेंट्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट से जुड़ी डिटेल्स के लिए अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

13 May 2023

2 : 41 : 27 PM

CISCE ISC 12th Result: स्टूडेंट्स परेशान

2 : 38 : 16 PM

CISCE Results 2023: डिजीलॉकर पर ऐसे देखें नतीजे

10वीं, 12वीं के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स Digilocker.gov.in पर लॉगइन करें। अब अपने खातों का क्रेंडिशयल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। अब एजुकेशन टैब के तहत CISCE लिंक पर क्लिक करें। अब सीआईएससीई कक्षा 10 या कक्षा 12 परिणाम 2023 चुनें। अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

2 : 32 : 29 PM

CISCE ICSE Result 2023: इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें नतीजे

2 : 28 : 37 PM

CISCE Class 10th, 12th result 2023: हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

किसी भी संदेह की स्थिति में स्कूल CISCE हेल्पडेस्क ciscehelpdesk@orioninc.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, वे हेल्पलाइन नंबर पर भी 1800-267-1760 पर कॉल कर सकते हैं।

2 : 08 : 10 PM

CISCE Result 2023: ट्विटर पर शेयर कर रहे मजेदार मीम्स

1 : 40 : 25 PM

CISCE Result 2023: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

10वीं, 12वीं का रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स cisce.org, digilocker.gov.in, Umang ऐप पर भी लॉगइन कर सकते हैं।

1 : 23 : 13 PM

CISCE Result 2023: इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

CISCE ने ICSE 10 वीं 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, आज नतीजे जारी हो सकते हैं।

1 : 02 : 11 PM

CISCE Results 2023: 10वीं का रिजल्ट पिछले सालों में रहा है ऐसा

साल 2022 – 99.78%, साल 2021 – 100%, साल 2020 – 99.34%, साल 2019 – 98.54% साल 2018 – 98.51%

12 : 27 : 21 PM

CISCE Results 2023 via SMS: एसएमएस से भी देख सकते हैं नतीजे

10वीं, 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें ।  अब ICSE या ISC और अपना रोल नंबर टाइप करें। अब संदेश को 09248082883 पर भेजें
आपको अपने परिणाम के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा।