Latest News खेल

IND vs SL : डुनिथ वेललेज का ट्रिपल धमाका अच्छी शुरुआत के बाद 3 ओवर में लड़खड़ाई भारत की पारी


 नई दिल्ली, : एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। भारतीय टीम ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रन हराया था। वहीं, श्रीलंका ने बांग्लादेश को पटखनी दी थी।

रोहित की पलटन अगर श्रीलंका को मात देने में सफल रहती है, तो भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। हालांकि, टीम को श्रीलंका से सावधान रहना होगा। पिछले साल इसी टूर्नामेंट में श्रीलंका ने भारत को पटखनी दी थी।

भारत प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका प्लेइंग XI: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना

12 Sept 20234:36:08 PM

SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: 3 ओवर में पलटी बाजी

भारत को बेहतर शुरुआत मिलने के बाद 3 ओवर में मैच का रुख बदल दिया है। डुनिथ वेललेज ने श्रीलंका के लिए 3 ओवर में भारत के 3 बड़े विकेट लिए हैं। उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल, फिर कोहली और इसके बाद रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा।

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111 पर 3 विकेट है।

12 Sept 20234:18:52 PM

IND vs Sri Lanka Live Match: भारत का तीसरा विकेट गिरा

कोहली के बाद अगले ही ओवर में अब कप्तान रोहित शर्मा भी  पवेलियन लौट गए हैं। रोहित अर्धशतक लगाकर 53 रन के साथ पवेलियन लौट गए हैं।

भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 93 पर 3 विकेट है।

12 Sept 20234:16:01 PM

SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: विराट कोहली लौटे पवेलियन

भारत के लिए बुरी खबर है और विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। विराट कोहली आज कुछ बड़ा कमाल नहीं कर सके और 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

12 Sept 20234:05:43 PM

IND vs SL LIVE: रोहित ने पूरा किया अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। उनके साथ विराट कोहली मैदान पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

13 ओवर के बाद 90 पर 1 विकेट है।

12 Sept 20234:01:29 PM

SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा और शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं। अब विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87 पर 1 विकेट है।

12 Sept 20233:35:14 PM

SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: रोहित शर्मा ने पूरे किए 10 हजार रन

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए। रोहित शर्मा ने छक्के के साथ वनडे में अपने 10 हजरा रन पूरे कर लिए हैं। सबसे तेज वनडे में भापत के लिए रोहित ने 10 हजार रन पूरे किए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा हैं दूसरे नंबर पर।

ऐसे में सचिन अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 43 रन है। 

12 Sept 20233:17:11 PM

IND vs Sri Lanka Live Match: 4 ओवर बाद टीम इंडिया 17/0

4 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन लगा दिए हैं। रोहित शर्मा 12 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Sept 20233:10:31 PM

IND vs SL Live: 2 ओवर के बाद टीम इंडिया 10/0

2 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी लय में दिखाई दे रही है।

12 Sept 20233:05:52 PM

SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: रोहित की बाउंड्री के साथ शुरुआत

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है। रोहित शर्मा ने बाउंड्री के साथ पारी की शुरुआत की। कसुन रजित की गेंद पर रोहित शर्मा ने कवर ड्राइव के जरिये चौका जमाया।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 7/0। रोह‍ित शर्मा 5* और शुभमन गिल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Sept 20232:40:34 PM

India vs Sri Lanka Live Match: शार्दुल की जगह अक्षर की एंट्री

शार्दुल ठाकुर की जगह पर अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। अक्षर के पास खुद को साबित करने का आज सुनहरा मौका होगा।

12 Sept 20232:39:27 PM

IND vs SL LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदिरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, कुशल रजिथा, मथिशा पथीराना

भारत की प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

12 Sept 20232:39:27 PM

IND vs SL LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदिरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, कुशल रजिथा, मथिशा पथीराना

भारत की प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

12 Sept 20232:34:28 PM

SL vs IND Live: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

12 Sept 20232:13:45 PM

SLvs IND Live Score: श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ मैच से बाहर

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 राउंड मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ी अपडेट दी है।

बीसीसीआई ने एक्‍स पर लिखा, श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन पीठ दर्द से पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने श्रेयस अय्यर को आराम की सलाह दी है और वो टीम के साथ स्‍टेडियम नहीं जाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा।

12 Sept 20231:49:16 PM

India vs Sri Lanka Live Match: कैसी खेलती है पिच?

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन स्पिन गेंदबाज भी इस मैदान पर जमकर कहर बरपाते हैं, जिसकी झलक हम सभी को कुलदीप यादव ने दिखाई भी।

12 Sept 20231:31:39 PM

IND vs SL Live: श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे अय्यर

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अय्यर की पीठ में जकड़न है और इसी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे।

12 Sept 202312:57:18 PM

India vs Sri Lanka Live Match: समरविक्रमा और मेंडिस से रहना होगा सावधान

सदीरा समरविक्रमा और कुशल मेंडिस से भारतीय टीम को बड़ा खतरा रहने वाला है। समरविक्रमा ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में 93 रन की आतिशी पारी खेली थी। वहीं, कुशल मेंडिस ने भी अर्धशतक जमाया था।

12 Sept 202312:34:19 PM

IND vs SL Live: भारतीय बल्लेबाज फिर मचाएंगे धमाल

भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों से एकबार धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फॉर्म में लौट चुका है, जिसकी झलक पाकिस्तान के खिलाफ साफतौर पर दिखाई भी दी है।

12 Sept 202312:17:56 PM

IND vs SL Live Score: श्रीलंका से रहना होगा सावधान

श्रीलंका से भारतीय टीम को सावधान रहना होगा, क्योंकि पिछले साल इसी टूर्नामेंट में दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने टीम इंडिया को पटखनी देते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

12 Sept 202312:09:09 PM

India vs Sri Lanka Live: कोलंबो में साफ हुआ मौसम

कोलंबो से अच्छी खबर यह आ रही है कि मौमस पूरी तरह से साफ हो चुका है। हालांकि, मैच के समय पर बारिश होने की संभावना जरूर है। भारतीय टीम के लिहाज से यह मैच महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां मिली जीत फाइनल का टिकट दिला देगी।

12 Sept 202311:43:37 AM

IND vs SL Live: बारिश बन सकती है विलेन

कोलंबो में मौसम फिर करवट ले रहा है और बादल छाए हुए हैं। यानी आज के मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है।

12 Sept 202311:12:23 AM

IND vs SL Live Score: दांव पर फाइनल का टिकट

भारतीय टीम अगर आज श्रीलंका को हराने में सफल रहती है, तो रोहित की पलटन एशिया कप 2023 के फाइनल का टिकट बुक कर लेगी।