Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Ukraine Russia War: रूस ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का दिया जवाब


मास्को, रूसी सेना तेजी से यूक्रेन पर अपना कब्जा कर रही है। आज यूक्रेन और रूस के युद्ध का तीसरा दिन है। ताबड़तोड़ हमलों और बम बारियों से जमीन के साथ-साथ आसमान भी दहल उठा है। वहीं इस बीच रूस ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के जवाब में फ्रेंच गुयाना से अंतरिक्ष लान्च को निलंबित कर दिया है। यही नहीं अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि उसने अपने तकनीकी कर्मियों को वापस बुला रहा है।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने कहा

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने अपने टेलीग्राम चैनल में कहा, ‘हमारे उद्यमों के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के जवाब में, रोस्कोस्मोस ने कौरो कास्मोड्रोम से अंतरिक्ष प्रक्षेपण के संगठन पर यूरोपीय भागीदारों के साथ अपने सहयोग को निलंबित कर दिया और फ्रेंच गुयाना से अपने तकनीकी कर्मियों को वापस ले लिया।’ आपको बता दें कि में कास्मोड्रोम में 87 रूसी नागरिक हैं। फिलहाल उनके जाने का योजना बनाई जा रही है।

यूरोपीय संघ के प्रतिबंधो का जवाब

यूरोपीय संघ ने प्रोग्रेस राकेट और अंतरिक्ष केंद्र सहित 64 प्रमुख रूसी संरचनाओं के खिलाफ कठोर वित्तीय और तकनीकी प्रतिबंध लगाए हैं। यूरोपीय संघ ने आर्कटिक के लिए तेल ड्रिलिंग उपकरण सहित, वित्तीय सेवा, तकनीकी व प्रौद्योगिकी सहायता और उपकरणों में व्यापार तक उनकी पहुंच को महत्वपूर्ण रुप से प्रतिबंधित कर दिया है। इन प्रतिबंधों की सूची में संचार उपकरण,अर्धचालक, विमानन, इलेक्ट्रानिक्स, और अंतरिक्ष घटक भी शामिल हैं। रूस ने यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के जवाब में फ्रेंच गुयाना से अंतरिक्ष प्रक्षेपण को निलंबित कर दिया है और अपने तकनीकी कर्मियों को वापस ले रहा है।