News TOP STORIES खेल

IND vs ZIM T20 World Cup : भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया, 8 अंकों के साथ बने टेबल टॉपर


  1. नई दिल्ली, : भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 17.2 ओवर में केवल 115 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव की 61 रन की तेज तर्रार पारी के दम पर 186 रन बनाए थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

वेस्ले मधेवीरे, क्रेग इर्विन (कप्तान), रेजिस चकाबा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, टोनी मुनयोंगा, रियान बर्ल, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

हेड टू हेड में भारत और जिम्बाब्वे
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और जिम्बाब्वे पहली बार एक दूसरे से खेलेगी। लेकिन T20I मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 7 बार T20I में भिड़ी है। 5 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है जबकि केवल 2 बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है।

  • 04:52 PM, 06 Nov 2022

    भारत 71 रन से जीता

    18वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने विकेट लेकर जिम्बाब्वे को ऑल आउट कर दिया। जिम्बाब्वे 17.2 ओवर में 115 रन ही बना सका। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 में 8 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गया है। 10 नवंबर गुरुवार को एडिलेड में भारत-इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगा।

  • 04:49 PM, 06 Nov 2022

    17 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 111/9

    जिम्बाब्वे ने इस ओवर में एक विकेट खोया।

  • 04:45 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का नौवां विकेट गिरा

    हार्दिक पांड्या ने जिम्बाब्वे को नौवां झटका दिया। सिकंदर रजा को बैक ऑफ लेंथ गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों कैच करवाया।

  • 04:41 PM, 06 Nov 2022

    16 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर, 106/8

    अश्विन अपने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर भारत को बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है।

  • 04:40 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का आठवां विकेट गिरा

    अश्विन अपने चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर नगारवा को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को आठवां झटका दिया।

  • 04:36 PM, 06 Nov 2022

    सातवां विकेट गिरा

    गेंदबाजी करने आए अश्विन ने अपनी पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे को सातवां झटका दिया।

  • 04:35 PM, 06 Nov 2022

    15 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर, 104/6

    अक्षर पटेल के इस ओवर में सिकंदर रजा ने एक चौका मारा।

  • 04:31 PM, 06 Nov 2022

    14 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर, 96 रन 6 विकेट

    14वें ओवर में जिम्बाब्वे ने एक विकेट खोया और दो रन बनाए।

  • 04:28 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे ने गंवाया छठा विकेट

    अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में तीसरी गेंद पर बर्ल का विकेट लेकर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया।

  • 04:27 PM, 06 Nov 2022

    13वें ओवर में बने 13 रन

    अक्षर पटेल के इस ओवर में आखिरी दो गेंदों पर बर्ल ने लगातार दो चौके लाए। अक्षर पटेल अपने दो ओवर में कुल 28 रन दे चुके हैं। 13 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने 94 रन पर 5 विकेट गंवा दिया है।

  • 04:24 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का स्कोर, 12 ओवर 81/5

    आर अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए। बर्ल ने इस ओवर एक शानदार चौका मारा।

  • 04:22 PM, 06 Nov 2022

    11 वें ओवर में बने 16 रन

    सिकंदर रजा और बर्ल ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है। अक्षर पटेल के इस ओवर में एक छक्का और एक चौके लगे। 11 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर, 75/5

  • 04:14 PM, 06 Nov 2022

    10 ओवर में बने 12 रन

    भारत के कप्तान ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए आर अश्विन को अटैक लग गया। अश्विन के इस ओवर में दो चौकों के साथ जिम्बाब्वे ने कुल 12 रन लिए। 10 ओवर के बाद जिम्बाव्बे का स्कोर, 59/5

  • 04:11 PM, 06 Nov 2022

    नौवे ओवर में बने 8 रन

    हार्दिक पांड्या के इस ओवर में 8 रन बने। बर्ल ने मिडऑफ के ऊपर से एक शानदार चौका मारा। 9 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर, 47/5

  • 04:05 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का स्कोर, 8 ओवर 39/5

    लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की आधी बल्लेबाजी पवेलियन लौट चुकी है। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 148 रन की जरुरत है।

  • 04:01 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का गिरा पांचवा विकेट

    मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जिम्बाब्वे को पांचवा झटका दिया। टोनी मुनयोंगा 5 रन बना कर LBW आउट हुए।

  • 03:59 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का स्कोर, 7 ओवर 32/4

    सात ओवर की समाप्ती के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 32 रन पर 4 विकेट है। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया।

  • 03:56 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का गिरा चौथा विकेट

    हार्दिक पांड्या ने फॉलो थ्रो में एक हाथ से कैच पकड़ कर एर्विन को आउट किया।

  • 03:53 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का गिरा तीसरा विकेट

    जिम्बाब्वे ने छठवे ओवर में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। शमी की गेंद पर भुवनेश्वर ने शानदार कैच पकड़ा। जिम्बाब्वे ने 6 ओवर में तीन विकेट पर 28 रन बना लिए हैं।

  • 03:46 PM, 06 Nov 2022

    पांचवे ओवर में लगी एक बॉउंड्री

    भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर में 8 रन बने। इसके साथ जिम्बाब्वे 2 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं।

  • 03:42 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का स्कोर, 4 ओवर 2 विकेट 13 रन

    अर्शदीप और भुवनेश्वर की स्विंग होती गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं।

  • 03:36 PM, 06 Nov 2022

    तीसरे ओवर में बने चार रन

    भुवनेश्वर के दूसरे में चा रन बने। इन चार रन के साथ जिम्बाब्वे ने 7 रन बना लिए हैं।

  • 03:32 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का स्कोर, 2 ओवर 2 विकेट 3 रन

    जिम्बाब्वे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरूआत की है। दो ओवर में उसने दो विकेट खो दिए हैं।

  • 03:30 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे का गिरा दूसरा विकेट

    दूसरे ओवर में अर्शदीप ने चौथे गेंद पर रेजिस चकाब्वा को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। इसी ओवर में दो रन एक्सट्रा के रूप में बने हैं।

  • 03:26 PM, 06 Nov 2022

    भुवनेश्वर ने किया पहला ओवर मेडन

    भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने पहल ओवर मेडन किया। पहली गेंद पर ही जिम्बाब्वे ने अपना पहला विकेट खो दिया।

  • 03:22 PM, 06 Nov 2022

    जिम्बाब्वे की पारी शुरू, पहली गेंद पर गिरा पहला विकेट

    187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे का पहला विकेट पहली गेंद पर गिर गया। भुवनेश्वर की गेंद पर कोहली ने वेस्ले मधेवीरे का कैच पकड़ा।

  • 03:10 PM, 06 Nov 2022

    भारत की पारी समाप्त, स्कोर 186/5

    जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार ने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर में भारत ने 21 रन बनाए। भारत ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य दिया है।

  • 03:03 PM, 06 Nov 2022

    भारत का गिरा पांचवा विकेट

    20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गए।

  • 03:02 PM, 06 Nov 2022

    हाफ सेंचुरी के करीब पहुंचे सूर्या

    19वें में भारत ने 13 रन बनाए। मुजारबानी के इस ओवर में दो चौके आए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/4

  • 02:57 PM, 06 Nov 2022

    एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्या

    चतारा की आखिरी गेंद पर छक्का लगाते ही सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/4

  • 02:51 PM, 06 Nov 2022

    17वें ओवर में बने 12 रन

    नगारवा के इस ओवर में सूर्या ने एक छक्के और एक चौके साथ कुल 12 रन लिए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/4

  • 02:45 PM, 06 Nov 2022

    16 ओवर में बने 18 रन

    मुजारबानी के ओवर में हार्दिक और सूर्यकुमार ने दो-दो चौके मारे। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/4 हो गया।

  • 02:41 PM, 06 Nov 2022

    15 ओवर के बाद भारत का स्कोर, 107/4

    दो विकेट जल्द गिरने के बाद भारत की रन बनाने की गति कम हुई है। 15वें ओवर में मात्र 4 रन बने।

  • 02:37 PM, 06 Nov 2022

    भारत का स्कोर, 14 ओवर 103/4

    भारत ने 14 ओवर में अपने चार बल्लेबाजों का विकेट खो दिया है। क्रीज पर हार्दिक और सूर्यकुमार बैटिंग कर रहे है।

  • 02:35 PM, 06 Nov 2022

    भारत का चौथा विकेट गिरा

    विलियम्स की गेंद पर बड़ा शॉट मारने गए पंत ने अपना विकेट गंवा दिया है। लांग ऑन पर बाईं तरफ भागते हुए रायन बर्ल ने कमाल की डाइविंग लगाते हुए कैच पकड़ा है।

  • 02:32 PM, 06 Nov 2022

    13 ओवर 98/3 भारत का स्कोर

    मैदान पर दो नए बल्लेबाज सूर्यकुमार और रिषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 02:29 PM, 06 Nov 2022

    भारत को तीसरा झटका

    13वें ओवर की 2 दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने अपना विकेट गंवा दिया। पहली गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। सिकंदर रजा ने वापसी करते हुए राहुल का विकेट ले लिया। राहुल ने 35 बॉल पर 51 रन की पारी खेली।

  • 02:27 PM, 06 Nov 2022

    केएल राहुल ने पूरी की हाफ सेंचुरी

    सिकंदर रजा की पहली गेंद पर छक्का मारकर केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • 02:26 PM, 06 Nov 2022

    12 ओवर के बाद भारत का स्कोर, 2 विकेट पर 89 रन

    कोहली के आउट होने के बाद सुर्यकुमार बैटिंग करने आए हैं। भारत ने 12 ओवर में दो विकेट पर 89 रन बना लिए हैं।

  • 02:24 PM, 06 Nov 2022

    भारत का दूसरा विकेट गिरा

    विलियम्स की गेंद पर लंबी हिट मारने के चक्कर में कोहली ने अपना विकेट गंवा दिया। आउट होने से पहले 25 गेंद पर 26 रन की पारी खेली।

  • 02:22 PM, 06 Nov 2022

    11वें ओवर में बने 6 रन

    सिकंदर रजा के ओवर में 6 गेंद पर 6 सिंगल आए। भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 85 रन एक विकेट हो गया।

  • 02:16 PM, 06 Nov 2022

    एक चौके के साथ 10वें ओवर में बने 8 रन

    चतारा के ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ा। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।

  • 02:12 PM, 06 Nov 2022

    9वें ओवर में बने 3 रन

    जिम्बाब्वे की तरफ से 9वां ओवर सिकंदर रजा करने आए। उन्होंने अपने इस ओवर में मात्र 3 रन दिए। 9 ओवर के बाद भारत का 71 रन एक विकेट

  • 02:09 PM, 06 Nov 2022

    8वें ओवर में बने 14 रन, टीम इंडिया का स्कोर 68/1

    8वें ओवर में 1 छक्का और 1 चौके सहित बने 14 रन, टीम इंडिया का स्कोर 8 ओवर बाद 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं।

  • 02:04 PM, 06 Nov 2022

    7वें ओवर में बने 8 रन, टीम इंडिया का स्कोर 54/1

    जिम्बाब्वे की तरफ से 7वां ओवर मसाकाद्जा ने किया। इस ओवर में टीम इंडिया ने कुल 8 रन बटोरे जिसमें कोहली ने एक शानदार चौका लगाया।

  • 02:01 PM, 06 Nov 2022

    पावरप्ले में टीम इंडिया की सधी हुई शुरुआत

    पहले पावरप्ल के आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने 1 बाउंड्री सहित 10 रन बनाए। यह ओवर मुजरबानी ने डाला और 6 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 46/1

  • 01:56 PM, 06 Nov 2022

    5वें ओवर में बने 5 रन, टीम इंडिया का स्कोर 36/1

    जिम्बाब्वे की तरफ से 5वां ओवर चतारा ने किया। इस ओवर में 5 रन बने। जिम्बाब्वे के लिहाज से एक और किफायती ओवर साबित हुआ।

  • 01:50 PM, 06 Nov 2022

    भारत का स्कोर, 4 ओवर 1 विकेट 31 रन

    कोहली ने आते ही पहली गेंद पर चौका मारा। इस चौके के साथ भारत का स्कोर एक विकेट पर 31 रन हो गया है।

  • 01:48 PM, 06 Nov 2022

    भारत का गिरा पहला विकेट

    रोहित शर्मा 15 रन बनाकर वेलिंग्टन का शिकार बने।

  • 01:44 PM, 06 Nov 2022

    भारत का स्कोर, तीन ओवर 18 रन

    केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में 12 रन जोड़े। इसके साथ ही भारत का स्कोर 18 रन हो गया है।

  • 01:43 PM, 06 Nov 2022

    राहुल ने नगरावा की गेंद पर मारा छक्का

    अपना दूसरा ओवर करने आए नगरावा की चौथी गेंद पर शानदार छक्का मारा। केएल राहुल ने फ्लिक करते हुए डीप स्‍क्‍वायर लेग पर छक्का मारा।

  • 01:39 PM, 06 Nov 2022

    भारत का स्कोर 2 ओवर 6 रन

    दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। इसके साथ ही भारत दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं।

  • 01:37 PM, 06 Nov 2022

    दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर खुला भारत का खाता

    रोहित शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर फ्लिक करके सिंगल निकाला। डीप स्‍क्‍वायर लेग के फील्डर ने गेंद को फील्ड कर कीपर की तरफ फेंकी।

  • 01:35 PM, 06 Nov 2022

    पहला ओवर मेडन

    जिम्बाब्वे के लिए पहले ओवर करने आए नगरावा ने मेडन ओवर डाला। भारत पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना सका।

  • 01:30 PM, 06 Nov 2022

    राष्ट्रगान के बाद फील्ड पर दोनों टीमें

    राष्ट्रगान के बाद दोनों टीमों के खिलाफ मैदान में पहुंच गए है। रोहित शर्मा और केएल राहुल भारत की तरफ से ओपनिंग करेंगे।

  • 01:26 PM, 06 Nov 2022

    कप्तान के रूप में 50वां टी20I खेलेंगे रोहित शर्मा

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा जिम्बाव्बे खिलाफ कप्तान के रूप में अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलेंगे। जीत के साथ कप्तान अपने आपको बेहतर तोहफा देना चाहेंगे।

    01:15 PM, 06 Nov 2022

    टी20 विश्व कप में पहली बार खेलेंगी दोनों टीमें

    जिम्बाव्बे और भारत टी20 विश्व कप पहली बार भिड़ेगी। भारत का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर रहा है।

  • 01:12 PM, 06 Nov 2022

    परेशान कर सकती है जिम्बाब्वे

    जिम्बाब्वे ने कई बार बड़े मुकाबलों में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी है। जहां जिम्बाब्वे की टीम ने भारत को परेशान किया है।

  • 01:10 PM, 06 Nov 2022

    कोहली बन सकते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में विराट कोहली 23 रन बनाते ही टूर्नामेंट में एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इनसे आगे कुसल मेंडिस और मैक्स ओडॉड हैं।

  • 01:06 PM, 06 Nov 2022

    भारतीय टीम में एक बदलाव

    भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

  • 01:03 PM, 06 Nov 2022

    भारत ने जीता टॉस

    भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है।

  • 12:57 PM, 06 Nov 2022

    मेलबर्न में पहुंचे भारतीय दर्शक

    भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला मुकाबला जल्दी ही शुरू होने वाला है। ऐसे में भारतीय दर्शन ढोल-नगाड़े के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंच गए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ आज खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।