नई दिल्ली, । IPL 2021 KKR vs DC Probable Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली की टीम के पास आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। अगर दिल्ली की टीम केकेआर को हरा देती है तो फिर प्लेआफ में पहुंच जाएगी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेगी। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसमें कम से कम एक बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है, क्योंकि आंद्रे रसेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट से कराहते हुए देखा गया था। वे अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो केकेआर बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। इसके अलावा कोलकाता की टीम में शायद ही कोई बदलाव होगा, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Post Views: 928 त्रिवेंदम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि विजयन वर्तमान में उत्तर केरल के कन्नूर स्थित अपने आवास में हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उन्हें कोझिकोड […]
Post Views: 882 काठमांडू। भारतीय और वियतनामी मूल के फ्रांसीसी नागरिक चार्ल्स शोभराज को हत्या के आरोप में 19 साल जेल में बिताने के बाद शीर्ष अदालत के आदेश पर शुक्रवार को नेपाल की एक जेल से रिहा कर दिया गया। जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और तिलक प्रसाद श्रेष्ठ की संयुक्त पीठ ने बुधवार को […]
Post Views: 805 वाशिंगटन अमेरिका में फैले गन कल्चर और इससे होने वाली हिंसा से देश का हर राष्ट्रपति परेशान रहा है। इसके बाद भी इसको कम करने के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए थे वो नहीं उठाए गए हैं। लेकिन अब राष्ट्रपति बाइडन ने गन कल्चर और इससे होने वाली हिंसा को रोकने […]