नई दिल्ली, । IPL 2021 KKR vs DC Probable Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली की टीम के पास आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। अगर दिल्ली की टीम केकेआर को हरा देती है तो फिर प्लेआफ में पहुंच जाएगी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेगी। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसमें कम से कम एक बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है, क्योंकि आंद्रे रसेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट से कराहते हुए देखा गया था। वे अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो केकेआर बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। इसके अलावा कोलकाता की टीम में शायद ही कोई बदलाव होगा, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Post Views: 986 बेंगलुरु, । कर्नाटक में कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब सामने आने लगी है। कैबिनेट में जगह पाने से चूक गए कांग्रेस एमएलसी और प्रभावशाली नेता बी.के. हरिप्रसाद ने आज खुलकर मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को बागी तेवर दिखाए हैं। उन्होंने सीएम को चुनौती दी और पिछड़े वर्गों से उनके खिलाफ साजिश को जानने के […]
Post Views: 1,207 भुवनेश्वर, तीन मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए तृणमूल की प्रमुख ममता बनर्जी को बधाई दी है। तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 292 सीटों पर हुए चुनाव में 211 सीटें जीत ली है और दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। […]
Post Views: 569 नई दिल्ली, । तारीख 23 अगस्त, दिन बुधवार, समय 6 बजकर 4 मिनट यह कोई मामूली टाइमलाइन नहीं है यह वो यादगार लम्हा है जिसे भारत जन्मों-जन्मों तक याद रखने वाला है। देश ने इसी दिन और इसी समय चांद पर फतेह किया। इस गौरवमय क्षण के बाद पूरा भारत अपने इस […]