Latest News खेल

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर सकते हैं डेविड वॉर्नर


नई दिल्ली, । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) आईपीएल 2023 में एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का कप्तान बनाया जा सकता है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के एक्सीडेंट के बाद दिल्ली कैपिटल्स नया कप्तान खोज रही है।

बता दें कि ऋषभ पंत का 30 दिसंबर कार एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में पंत घायल हो गए थे। इस वक्त उनका इलाज चल रहा है। पंत को ठीक होने में काफी समय लग सकता है जिसके चलते वह कई बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। उनका आईपीएल में भी खेलना मुश्किल है। ऐसे में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट आने वाले दिनों में कप्तानी को लेकर डेविड वॉर्नर से बात कर सकता है। वहीं, एक खबर ये भी है कि सरफराज खान आगामी सीजन में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए टीम के एक सूत्र ने बताया कि ‘डेविड वॉर्नर के पास आईपीएल में कप्तानी करने का काफी अनुभव है। मैनेजमेंट उनसे बात करेगी।’ साथ ही यह भी बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो सरफराज खान को विकेटकीपिंग के लिए कहा जाएगा।’

ये खिलाड़ी भी हैं कप्तानी की रेस में

1. पृथ्वी शॉ

दूसरे नंबर पर, दिल्ली कैपिटल्स टीम में मौजूद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का नाम है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के चलते दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करने का दमखम रखते हैं। भले ही पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में कभी कप्तानी नहीं की है, लेकिन साल 2018 के अंडर-19 विश्व कप में उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व कप में जीत हासिल की। ऐसे में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम में पंत की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाया जा सकता है।

2. मिचेल मार्श

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का नाम है। जिन्होंने 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। साल 2010 में मिचेल ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के लिए कप्तान भी चुने गए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को अंडर 19 टीम का खिताब दिलाया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए टीम उन्हें भी कप्तान बना सकती है।