News TOP STORIES खेल

IPL Auction: हर्षल पटेल को आरसीबी ने खरीदा, मेडिकल इमरजेंसी के कारण रुकी नीलामी


नई दिल्ली, । दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार निलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की निलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। आइपीएल मेगा आक्शन से जुड़े हर अपड़ेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ

IPL Mega Auction 2022 UPDATES 

लखनऊ के लिए खेलेंगे दीपक हुड्डा, मेडिकल इमरजेंसी के कारण निलामी रुकी

75 लाख बेस प्राइस वाले दीपक हुड्डा के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ दिखी। लखनऊ ने उन्हें 5.75 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस एक करोड़ है। पंजाब और हैदराबाद ने उनमें दिलचस्पी दिखाई। बाद में रेस में आरसीबी भी शामिल हो गई। पंजाब और आरसीबी में होड़ लगी। 10 करोड़ से ऊपर उनके लिए बोली लग गई थी, तभी मेडिकल इमरजेंसी के कारण आक्शन रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार आक्शनर ह्यूग एडमीड्स स्टेज से गिर गए। फिलहाल लंच की घोषणा हो गई है।

हर्षल पटेल को आरसीबी ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को खरीदने में चेन्नई, हैदराबाद और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और आरसीबी में इनके लिए होड़ लगी। 10.75 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा।

लखनऊ ने जेसन होल्डर को खरीदा, शाकिब अनसोल्ड

जेसन होल्डर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। कोलकाता और लखनऊ ने उनको खरीदने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान भी रेस में रही। अंत में लखनऊ ने 8.75 करोड़ में उन्हें खरीदा। बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को खरीदने में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

नितिश राणा को कोलकाता ने खरीदा

एक करोड़ बेस प्राइस वाले नितिश राणा को 8 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई।

डवेन ब्रावो को चेन्नई ने खरीदा

कैरेबियाई आलराउंडर डवेन ब्रावो का बेस प्राइस दो करोड़ है। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे

दो करोड़ बेस प्राइस वाले सुरेश रैना अनसोल्ड रह गए। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। इनका भी बेस प्राइस दो करोड़ था। हालांकि, बाद में भी इनके लिए बोली लग सकती है।

देवदत्त पड्डीकल को राजस्थान ने खरीदा

देवदत्त पड्डीकल को खरीदने में चेन्नई, राजस्थान, आरसीबी और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 7.75 करोड़ में राजस्थान रायल्स  ने अपने साथ जोड़ा।

चेन्नई ने राबिन उथप्पा को खरीदा, गुजरात के हुए जेसन राय

राबिन उथप्पा को दो करोड़ की बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने साथ जोड़ा। किसी और ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। जेसन राय को दो करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। डेविड मिलर अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस एक करोड़ था।

लखनऊ के हुए मनीष पांडे, हेटमायर को राजस्थान ने खरीदा

दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे का बेस प्राइस एक करोड़ है। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4.60 करोड़ में खरीदा। शिरमोन हेटमायर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था। इन्हें 8.50 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने खरीदा।

डेविड वार्नर को दिल्ली ने खरीदा

आस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई, दिल्ली और मुंबई ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। अंत में दिल्ली ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही मार्की खिलाड़ियों बोली खत्म हो गई है।

क्विंटन डिकाक को लखनऊ ने खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक का बेस प्राइस दो करोड़ है। मुंबई इंडियंस ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स में होड़ लगी। लखनऊ ने उन्हें 6.75 करोड़ में खरीदा।

आरसीबी के हुए डुप्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस का बेस प्राइस दो करोड़ है। रायल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने सात करोड़ में इन्हे खरीदा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बोली लगाने की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी भी रेस में शामिल हुए। आरसीबी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बेस प्राइस दो करोड़ है। नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने 6.25 लाख में अपने साथ जोड़ा।रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भारतीय तेज गेंदबाज के लिए बोली लगाने की शुरुआत की। लखनऊ सुपरजायंट्स और केकेआर ने भी दिलचस्पी दिखाई।