Latest News खेल

IPL Auction : दीपक हुड्डा के साथ खेलते दिखेंगे क्रुणाल पांड्या


नई दिल्ली, । दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार नीलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। आइपीएल मेगा आक्शन से जुड़े हर अपड़ेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ

IPL Mega Auction 2022 UPDATES 

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श का बेस प्राइस दो करोड़ है। दिल्ली और हैदराबाद ने उनमें दिलचस्पी दिखाई। अंत में दिल्ली ने उन्हें 6.50 करोड़ में खरीदा।

क्रुणाल पांड्या को लखनऊ ने खरीदा

क्रुणाल पांड्या का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब ने उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई। बाद में रेस में गुजरात भी शामिल हो गई। दोनों नए फ्रेंचाइजियों में इनके लिए होड़ दिखी। लखनऊ ने उनको 8.25  करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

वाशिंगटन सुंदर को हैदराबाद ने खरीदा

वाशिंगटन सुंदर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। पंजाब और गुजरात ने आलराउंडर के लिए दिलचस्पी दिखाई। बाद में दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ भी रेस में जुड़ गईं।  हैदराबाद ने उन्हें 8.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

वानिंदु हसरंगा से बोली की शुरुआत

लंच ब्रेक के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा से बोली की शुरुआत हुई। आक्शन रोके जाने तक उनके लिए 10.75 करोड़ की बोली लगी थी। एक करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पंजाब और आरसीबी में उनके लिए होड़ दिखी।

 

चारु शर्मा आगे आक्शनर होंगे

मिल रही जानकारी के अनुसार लंच ब्रेक के बाद कमेंटेटर चारु शर्मा आज के लिए आक्शनर होंगे। ह्यूग एडमेड्स को आराम की सलाह दी गई है। फिलहाल वह आबजर्वेशन में हैं।