News TOP STORIES उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Uttarakhand : शाह ने देवभूमि में भरी हुंकार,


देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार बस कुछ ही घंटों में थम जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया है।

चुनाव प्रचार के लिए अब जब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं तो इस दौरान भी स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं निर्धारित की गई हैं। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे।

पिकनिक मनाने आई हैं प्रिंयका गांधी

रायपुर विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने आई हैं। 70 साल तक कुछ नहीं किया और अब कह रहे हैं कि चारधाम चार काम। वहीं, काऊ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बहुत अफवाह उड़ी, तब फोन किया और काऊ ने कहा, जीवन मे दूसरी पार्टी का मुहं नहीं देखूंगा। काऊ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं।

हरीश रावत को लिया आड़े हाथ

अमित शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधा कि उन्हें हारने की आदत है। उन्हें जहां से चाहा वहां से टिकट भी नहीं दिया। कब कह रहे हैं कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। यूनिवर्सिटी में धर्म का क्या काम। हमारी सरकार इगास की छुट्टी रखती है और हरीश रावत ने जुम्मे की छुट्टी घोषित कर दी थी। कांग्रेस आपस में लोगों को लड़ाती है। विकास नहीं कर सकती। विकास भाजपा ने किया और भाजपा ही कर सकती है।