Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

JJP-ASP Candidates List: जजपा-आसपा की आखिरी लिस्ट भी जारी, लाडवा से नायब सैनी के सामने एडवोकेट शर्मा को मिला टिकट


चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जजपा और आसपा ने अपनी आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जजपा और आसपा गठबंधन की आखिरी लिस्ट में कुल 6 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। लाडवा से एडवोकेट विनोद शर्मा, सिरसा से पवन शेरपुरा तो वहीं हांसी विधानसभा सीट से शमशेर बुल को टिकट दिया है।

जजपा और आसपा गठबंधन ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। रानियां में जजपा और आसपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहां दोनों पार्टियों ने निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दिया है।