Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

Kannauj: अखिलेश यादव के करीबी रहे सपा नेता नवाब सिंह गिरफ्तार, किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप


 

Kannauj News: अखिलेश यादव के करीबी रहे सपा नेता नवाब सिंह गिरफ्तार, किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में सपा नेता गिरफ्तार

 कन्नौज। पूर्व ब्लाक प्रमुख और डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने पहुंची किशोरी के साथ सपा नेता दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के फोन पर दबिश देकर मौके से सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

सपा नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं। डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहने के साथ अखिलेश यादव के वह बेहद करीबी रहे। पुलिस ने रविवार की रात करीब दो बजे नवाब सिंह को उनके चौधरी चंदन महाविद्यालय से गिरफ्तार किया।

सपा नेता ने किया दुष्कर्म का प्रयास

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के साथ सपा नेता के कालेज में नौकरी मांगने पहुंची थी। यहां सपा नेता नाबालिग के पकड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित सपा नेता बताया कि उनके राजनीतिक बढ़ते कद को देखकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। पीड़िता की मां और बुआ पहले समाजवादी पार्टी में थी, वह अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

कोतवाली पहुंचे समर्थकों को खदेड़ा

कन्नौज: सपा नेता की गिरफ्तारी की सुबह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली पहुंचे। समर्थकों ने सपा नेता की रिहाई की मांग की। इस दौरान सीओ सदर कमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ समर्थकों को कोतवाली से खदेड़ा। इसके बाद आरोपित सपा नेता को जेल भेजा गया।