News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Kurukshetra किसानों और प्रशासन में नहीं बन सकी सहमति पिपली की अनाज मंडी में किसान महापंचायत शुरू


कुरुक्षेत्र,  किसानों और प्रशासन के बीच दो दौर की बैठक में सहमति न बनने पर किसान नेता रैली स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। इस रैली में किसानों के सामने बैठक की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद अगला फैसला लिया जा सकता है।

इस रैली को किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद हैं। वह भी आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच बजरंग पुनिया ने कहा कि किसान सिर्फ एमएसपी की मांग कर रहा है। सरकार किसानों की हर बात को नजरअंदाज कर देती है।

उन्हें अपनी मांगों के लिए सड़कों पर आना पड़ता है। जब वह किसानों को सड़कों पर खड़ा देखते हैं तो दुख होता है। उन्होंने कहा हरियाणा के सभी पहलवान खिलाड़ी किसानों के साथ है।

किसान महारैली में सुबह ही किसानों की भीड़ जुटने लगी थी। किसानों के तेवर देखते हुए पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू करते हुए नाकाबन्दी शुरू कर दी है। मंडी में जुटे किसानों ने सरकार को एक घंटे तक का अल्टीमेटम दिया था।

इसके बाद कहा गया था कि बैठक शुरू कर आगामी रणनीति का एलान किया जाएगा। अल्टीमेटम खत्म होते ही पुलिस उप अधीक्षक रणधीर सिंह किसानों नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। उनकी और से मैसेज मिलते की किसान नेताओं और प्रशासन के बीच बातचीत शुरू हो गई है। पांच किसान नेता बैठक के लिए पहुंचे हैं।