रायकोट : आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रायकोट से लाइव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की लड़ाई लोगों के लिए लड़ी जाएगी। हर पंजाबी को सियासत का हिस्सा बनना पड़ेगा। अगली पीड़ी को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट दी जानी चाहिए। सिद्धू ने कहा कि वह कस्में वादे नहीं करते उनकी जुबान ही सब कुछ है। न ही वह गुटखा साहिब की झूठी कसम खाते हैं और न ही लोगों से झूठे वाेदे करते हैं। उनकी जुबान सच्ची है इसलिए वह अपनी हर बात को पूरा करेंगे। पंजाब अंदर से खोखला हो चुका है इसे सुधारना होगा। उनके द्वारा बनाए गए पंजाब मॉडल से पंजाब की हालत सुधरेगी। इसके अलावा राज्य में एम.एस.पी. पर भी कानून लाया जाएगा। दालों पर एम.एस.पी. को यकीनी बनाया जाएगा। सरकारी वेयर हाउस में किसान अपनी फसलों को स्टोर कर पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी को लेकर कहा कि उन दोनों की जोड़ी 2 बैलों की जोड़ी है। पंजाब की जवानी और किसानी दोनों को मिल कर बचाएंगे।
