Latest News पंजाब राष्ट्रीय

MSP को लेकर सिद्धू ने किया यह ऐलान


रायकोट : आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रायकोट से लाइव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब की लड़ाई लोगों के लिए लड़ी जाएगी। हर पंजाबी को सियासत का हिस्सा बनना पड़ेगा। अगली पीड़ी को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट दी जानी चाहिए। सिद्धू ने कहा कि वह कस्में वादे नहीं करते उनकी जुबान ही सब कुछ है। न ही वह गुटखा साहिब की झूठी कसम खाते हैं और न ही लोगों से झूठे वाेदे करते हैं। उनकी जुबान सच्ची है इसलिए वह अपनी हर बात को पूरा करेंगे। पंजाब अंदर से खोखला हो चुका है इसे सुधारना होगा। उनके द्वारा बनाए गए पंजाब मॉडल से पंजाब की हालत सुधरेगी। इसके अलावा राज्य में एम.एस.पी. पर भी कानून लाया जाएगा। दालों पर एम.एस.पी. को यकीनी बनाया जाएगा। सरकारी वेयर हाउस में किसान अपनी फसलों को स्टोर कर पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी को लेकर कहा कि उन दोनों की जोड़ी 2 बैलों की जोड़ी है। पंजाब की जवानी और किसानी दोनों को मिल कर बचाएंगे।

इसके साथ ही सिद्धू ने बादल परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट माफिया को बढ़ावा किसी और ने नहीं बादलों ने ही दिया है। उन्होंने बादलों की तुलना डायनोसोर से करते कहा कि एक बार डायनासोर वापिस आ सकते हैं लेकिन वे पंजाब में फिर से बादलों को नहीं आने देंगे। बादलों ने हमेशा पंजाब को लूटा है। पंजाब से रेत की चोरी, शराब की चोरी, केबल माफिया और ट्रांसपोर्ट माफिया इन सबके पीछे की चोरी रोक कर पंजाब को अमीर बनाया जाएगा। बेअदबी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोगों की अदालत में पक्का होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नशे के लिए कौन जिम्मेदार था इसका लोगों को पता है। सिद्धू ने कहा कि बादल घर बैठे एक साथ 9 पैंशन लेता है लेकिन उन्होंने कभी दूसरी पैंशन भी नहीं लगने दी क्योंकि यह जनता का पैसा है।