News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Nagaland Assembly Election: BJP ने जारी की अपने सभी 20 उम्मीदवारों की लिस्ट


नई दिल्ली, । भाजपा ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। बता दें कि नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी मिलकर चुनाव लड़ रही है।

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

नगालैंड में भाजपा ने अपने सभी 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को पार्टी ने अलोंगटाकी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने बताया कि प्रदेश की सभी 60 सीटों पर भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का फॉर्मूला भी तय हुआ है। भाजपा 20, जबकि एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

jagran

नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि हाल ही में चुनाव आयोग ने नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में चुनाव की तारीखों का एलान किया था। नगालैंड की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होंगे। मेघालय में भी 27 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं, त्रिपुरा में मतदान 16 फरवरी को होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।