Latest News नयी दिल्ली बिहार महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Salman Khan के घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार


नई दिल्ली। अभिनेता Salman Khan के मुंबई स्थित घर पर रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले शूटरों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हें बिहार के वेस्ट चंपारण में मसीही से गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस गिरोह के उन दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने अभिनेता Salman Khan के घर पर फायरिंग की थी।

इनकी पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) औ सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है। इन्हीं दो शूटरों ने सलमान के घर पर फायरिंग की थी। इन्हें कल देर रात दोनों को वेस्ट चंपारण से गिरफ्तार किया है।