Latest News अन्तर्राष्ट्रीय खेल मनोरंजन

Sania Mirza और शोएब मलिक की तलाक की खबरों के बीच द मिर्जा मलिक शो की घोषणा


नई दिल्ली, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की खबरें मीडिया में पिछले कुछ दिनों से चल रही थी, हालांकि दोनों ने इस बीच नए शो द मिर्जा मलिक शो की घोषणा की है। यह एक रियलिटी शो होगा जो कि उर्दूफ्लिक्स पर आएगा। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की है। उन्हें एक बेटा भी है। 

नए रियलिटी शो द मिर्जा मलिक शो में साथ नजर आएंगे

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई थी। इस बीच अब खबर आई है कि दोनों एक नए रियलिटी शो द मिर्जा मलिक शो में साथ नजर आएंगे। कई लोगों को इस घोषणा ने ना सिर्फ चौंकाया है बल्कि उनके अलग होने की खबरों पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

jagran

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की खबरें फैंस को लग रही हैं पब्लिसिटी स्टंट

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब प्रशंसकों को लग रहा है कि उनके अलग होने की बात क्या एक पब्लिसिटी स्टंट थी। शनिवार की रात ओटीटी प्लेटफार्म उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के साथ आगे की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने द मिर्जा मलिक शो के बारे में भी बताया। इस शो का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें दोनों को देखा जा सकता है। इसके साथ लिखा गया है, ‘द मिर्जा मलिक शो जल्द उर्दूफ्लिक्स पर आएगा।’

शोएब मालिक का नाम पाकिस्तानी आयशा ओमार से भी जोड़ा गया है

शो के पोस्टर को देखकर लगता है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक में सब कुछ ठीक है। दोनों काफी रिलैक्स होकर फोटोशूट कराते नजर आए। तस्वीरों में उनके पीछे बुर्ज खलीफा बिल्डिंग भी नजर आ रही है। हालांकि उनके फैन काफी कन्फ्यूज है। दोनों को सन 2018 में एक बेटा हुआ है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार दोनों अपनी शादी को समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने शोएब मालिक का नाम पाकिस्तानी आयशा ओमार से भी जोड़ा है।