News TOP STORIES उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Uttarakhand : मनोचिकित्सक और डॉक्टर कर रहे मजदूरों की जांच 24 घंटे AIIMS में रह सकते हैं श्रमिक; डॉक्टर ने कही ये बात


 उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने के कारण सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को मंगलवार को 17वें दिन सही सलामत वापस निकाल लिया गया। 16 दिनों बाद अंधेरे से निकले श्रमिकों में खुशी की लहर है। परिवार से मिलकर श्रमिकों ने राहत की सांस ली है। आज ऋषिकेश एम्स में 41 मजदूरों की जांच की जा रही है। 

29 Nov 20233:33:15 PM

मजदूरों को कितना समय लगेगा, कह नहीं सकते: डॉक्टर

उत्तरकाशी। एम्स ऋषिकेश के अस्पताल प्रशासन के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि कर्मचारियों को अस्पताल में कितना समय लगेगा। डॉक्टरों की एक टीम द्वारा प्रारंभिक मूल्यांकन किया जाएगा इसके बाद ही केवल उसके बाद हम स्पष्ट रूप से कह पाएंगे। उन्हें शायद 24 घंटे यहीं रहना होगा।

29 Nov 20233:22:18 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue Latest LIVE News:वायुसेना का चिनूक विमान बना सहारा

उत्तराखंड। भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर पर सवार होकर उत्तरकाशी सुरंग से बचाए गए 41 कर्मचारी आज सुबह ऋषिकेश पहुंचे। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

29 Nov 20232:56:12 PM

सभी 41 श्रमिक शारीरिक रूप से स्वस्थ: एम्स

अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पहुंचाए गए श्रमिकों की प्राथमिक जांच के पश्चात एम्स अस्पताल प्रशासन ने श्रमिकों का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

29 Nov 20232:51:54 PM

बचाव अभि‍यान में काम करने वाले सभी कर्मियों के ल‍िए भी घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर बचाव अभियान में काम करने वाले सभी कर्मियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

29 Nov 20232:10:53 PM

Uttarakhand tunnel collapse Latest News: चिकत्सकों की टीम को लीड कर रही हैं डा. मीनू सिंह

ऋषिकेश। एम्स के चिकित्सकों की टीम चिनूक हेलीकॉप्टर के पास पहुंची। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह चिकत्सकों की टीम को लीड कर रही हैं।

29 Nov 20232:08:26 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue Latest LIVE News: ऋषिकेश पहुंचे मजदूर

 उत्तरकाशी। भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान चिनूक 41 श्रमिकों को लेकर ऋषिकेश पहुंचा। इसे श्रमिकों की आगे की चिकित्सा जांच के लिए चिन्यालीसौड़ से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

29 Nov 20232:05:56 PM

Uttarakhand Tunnel Latest Update: NDRF कर रही वापसी की तैयारी

/ उत्तरकाशी।  एनडीआरएफ ने शुरू की वापसी की तैयारी

29 Nov 20232:01:56 PM

Uttrakhand Tunnel Rescue: नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी ने श्रमिकों को देने सहायता राशि का किया एलान

 उत्तरकाशी। नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी ने सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि दी है यहां सहायता राशि उनके अकाउंट में भेजी जा रही है इसके अलावा सुरंग में सिल्करा की ओर से काम करने वाले करीब 400 श्रमिकों को दो-दो महीने का बोनस देने की घोषणा की गई है

29 Nov 20231:45:44 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue Latest Update: श्रमिकों को लेकर एम्स में अलर्ट

ऋषिकेश। सिलक्यारा (उत्तरकाशी) स्थित चार धाम आल वेदर रोड परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकाला जा चुका है। इन सभी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में लाये जाने को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। एम्स ही नहीं बल्कि पुलिस और स्थानिय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। परिसर के भीतर सरगर्मी बढ़ गई है।

29 Nov 20231:43:00 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue: एम्स के रवाना हुआ चिनूक

 उत्तरकाशी। मजदूरों को लेकर ऋषिकेश एम्स रवाना हुआ सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर।

29 Nov 20231:13:39 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue Live Updates: चिनूक से एम्स जा रहे श्रमिक

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी टनल हादसे से बचाए गए 41 कर्मचारी चिन्यालीसौड़ में भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान चिनूक में बैठ गए हैं। जिन्हें आगे की चिकित्सा जांच के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है।

29 Nov 20231:12:08 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue Live Updates: एम्स हेलीपैड पहुंचे अधिकारी

ऋषिकेश। सिलक्यारा उत्तरकाशी में सुरंग से निकल गए श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश लाये जाने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंच गए हैं। हेलीपैड को चारों तरफ से कवर करके आमजन का यहां प्रवेश निषेध कर दिया गया है। सभी एंबुलेंस मौके पर तैनात कर दी गई है। चिकित्सक और स्टाफ भी यहां मौजूद है। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, तहसीलदार चमन सिंह, सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं।

 

29 Nov 202312:52:53 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue Live Updates: रैट माइनर ने साझा किया रेस्क्यू अभियान का अनुभव

उत्तरकाशी। सिल्कयारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर रैट माइनर वकील हसन ने अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमने 18 मीटर तक एक पाइप लगाया… मुन्ना और मैं पार्टनर थे और अन्य 10 श्रमिक थे। जब उन्होंने हमें और हमने उनको देखा तो यह एक भावनात्मक एहसास था। सबकी आंखें नम थीं। सभी कर्मचारी बिना किसी खरोंच के सुरंग से बाहर आ गए।

29 Nov 202312:28:01 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue: श्रमिकों के परिजनों से मिले सीएम धामी

 उत्तरकाशी। टनल से निकाले गए श्रमिकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

29 Nov 202312:26:31 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue Live Updates: सभी श्रमिक स्वस्थ, एम्स में होगा चेकअप: सीएम धामी

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पीएस धामी ने चिन्यालीसौड़ में बचाए गए श्रमिकों और उनके रिश्तेदारों से मुलाकात की। इस मुकालात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जा रही है। वे सभी अच्छा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री, एक माता-पिता की तरह, श्रमिकों के कल्याण के बारे में चिंतित थे। हम भाग्यशाली हैं कि हमें पीएम का नेतृत्व मिला जिसके तहत देश का प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, सभी श्रमिकों का एम्स ऋषिकेश में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

#WATCH | Uttarakhand CM PS Dhami meets rescued workers and their relatives at Chinyalisaur

“The health condition of all workers is being monitored. All of them are doing well. The PM, like a parent, was concerned about the welfare of the workers. We are fortunate to have the… pic.twitter.com/gk13YowXsM

— ANI (@ANI) November 29, 2023

29 Nov 202311:55:59 AM

Uttarakhand Tunnel Rescue Live Updates: सीएम धामी ने जाना मजदूरों का हाल, सौंपे चेक

 उत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बचाए गए सुरंग श्रमिकों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये के चेक भी सौंपे।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami meets and enquires about the health of rescued tunnel workers at Chinyalisaur Community Health Centre, also hands over relief cheques to them pic.twitter.com/fAT6OsF4DU

— ANI (@ANI) November 29, 2023

29 Nov 202310:58:10 AM

Uttarakhand Tunnel Rescue Live Updates: सीएम धामी ने बताई रेस्क्यू की कहानी

उत्तरकाशी। सफल सिल्कयारा सुरंग बचाव मिशन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बचाव अभियान चुनौतियों से भरा था…हिमालय हमें दृढ़ और अचल बने रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है। तमाम मुश्किलों के बाद भी हमने अंत श्रमिकों को बाहर निकालने में सफल रहे।

#WATCH | On the successful Silkyara tunnel rescue mission, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, “This rescue mission was full of challenges…The Himalayas inspire us to remain firm and unmovable and to keep moving ahead.” pic.twitter.com/G0SjWrOlof

— ANI (@ANI) November 29, 2023

29 Nov 202310:55:54 AM

Uttarakhand Tunnel Rescue Live Updates: सिलक्यारा सुरंग के अंदर की तस्वीरें आई सामने

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को कल रात सुरक्षित बचा लिया गया। सुरंग के अंदर की तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं।

The workers inside Uttarkashis Silkyara tunnel before they were rescued safely last night pic.twitter.com/KH1fGGS8uI

— ANI (@ANI) November 29, 2023

29 Nov 202310:53:27 AM