News TOP STORIES उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Uttarkashi : सीएम धामी ने दिया रेस्क्यू ऑपरेशन पर बड़ा अपडेट मजदूरों के जल्द निकलने की उम्मीद; पहुंची एंबुलेंस


: आज 11वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देश के कोने-कोने से मशीनों को एयरलिफ्ट किया गया है और उत्तरकाशी में दिन रात ड्रिलिंग का काम जारी है। उम्मीद की जा रही है बुधवार देर रात या फिर गुरूवार की सुबह टनल में फंसे 41 मजदूर बाहर आ सकते हैं।

22 Nov 20233:56:34 PM

Uttarakhand Tunnel Rescue: मजदूरों के लिए पैक हुआ खाना, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

उत्तरकाशी। सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए खाना पैक किया जा रहा है। 6 इंच की पाइपलाइन के जरिए मजदूरों तक यह खाना पहुंचाया जाएगा। डॉक्टरों ने कहा है कि मजदूरों को खाना थोड़ा-थोड़ा दिया जाए।

22 Nov 20233:36:25 PM

Uttarkashi Tunnel Collapse : सिलक्यारा के लिए गुजरात से पहुंची मशीन

 ऋषिकेश। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे मजदूर के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू में गुजरात के वलसाड से वर्टिकल ड्रिल मशीन मंगाई गई है। जो बुधवार की दोपहर ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंची। ऋषिकेश के तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के जरिए एलएन्डटी कंपनी कि यह मशीन यहां पहुंच चुकी है। बड़े ट्रक के जरिए इन मशीनों को उत्तरकाशी भेजा जा रहा है।

22 Nov 20233:14:00 PM

Uttarkashi Tunnel Collapse: 41 मीटर हो चुकी है ड्रिल, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों वह निकालने का रेस्क्यू अभियान जारी है 41 मीटर ड्रिल हो चुकी है।

22 Nov 20232:52:22 PM

Uttarkashi Tunnel Collapse: ऑगर मशीन कर रही काम, जल्द बाहर आएंगे मजदूर: सीएम

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑगर मशीन आज काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर आ जाएंगे।

22 Nov 20232:35:58 PM

Uttarkashi Tunnel Collapse: पहुंची दो और एंबुलेंस

 उत्तरकाशी। सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दो और एम्बुलेंस सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंच गई हैं।

22 Nov 20232:24:20 PM

Uttarkashi Tunnel Collapse: मजदूरों की राह देख रहे परिवार वाले

उत्तरकाशी। सुरंग में फंसे हुए मजदूरों का परिवार उनकी राह देख रहा है। इन्हीं में से मजदूरों के परिवार का सदस्य इंद्रजीत कुमार ने कहा कि मेरे दो परिचित लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। मेरा भाई और दूसरा रिश्तेदार है। अधिकारी जो कह रहे हैं वह सच है। मैं लगभग 6 बजे सुरंग के अंदर गया था और हमारी बात हुई थी। अब इंतजार उनके बाहर आने का है।

22 Nov 20231:56:23 PM

Uttarkashi Tunnel Collapse: श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए कार्यकर्ताओं ने किया यज्ञ

देहरादून। उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल वापसी के लिए भाजपा जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण चौक स्थित आर्य समाज परिसर में यज्ञ किया। कैंट विधायक सविता कपूर कहा कि सरकार श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए प्रयासरत है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए पूजा की।

22 Nov 20231:29:21 PM

सीएम धामी बोले- सभी मजदूर सुरक्षित आएंगे बाहर

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मशीन आज काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।”

22 Nov 20231:15:12 PM

श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया यज्ञ

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल वापसी के लिए भाजपा जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण चौक स्थित आर्य समाज परिसर में यज्ञ किया। इस दौरान कैंट विधायक सविता कपूर भी शामिल हुई। कहा कि सरकार श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए प्रयासरत है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए पूजा की।

22 Nov 202312:42:25 PM

समस्या नहीं आई तो कल सुबह तक मिलेगी बड़ी खबर: महमूद अहमद

उत्तरकाशी। अपर सचिव तकनीकी, सड़क एवं परिवहन महमूद अहमद ने कहा कि अगर कोई बड़ी घटना नहीं होती तो जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई रुकावट नहीं आई तो आज रात या कल सुबह कोई बड़ी खबर मिल सकती है। मलबे के साथ एक लोहे की रॉड भी आई है. खुशी की बात है कि ये लोहा पाइपलाइन बिछाने के बीच में हमारे लिए कोई समस्या पैदा नहीं हुई।

22 Nov 202312:13:14 PM

Uttarakhand Tunnel Collapse : शुरू हो गई है ड्रिलिंग: कमांडर विवेक श्रीवास्तव

उत्तरकाशी। 36 बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि मशीनरी सिल्क्यारा छोर के अंत पर पहुंच गई है और वहां ड्रिलिंग शुरू हो गई है। बड़कोट छोर पर काम आज से शुरू होगा”

22 Nov 202311:44:16 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: सिलक्यारा पहुंचे करन महारा, ली रेस्क्यू की जानकारी

उत्तरकाशी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा सिलक्यारा पहुंचे। सिलक्यारा में उन्होंने 41 श्रमिकों को बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

 

22 Nov 202311:42:51 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: अगले 15 घंटे होंगे अहम: विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे

उत्तरकाशी। सिलक्यारा में राहत एवं बचाव कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे भास्कर खुल्बे ने उम्मीद से भरे संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले 15 घंटे अहम होंगे। इस कमेंट के निहितार्थ यह निकाले जा रहे हैं कि इस अवधि में श्रमिकों तक एस्केप टनल पहुंचाकर उन्हें सकुशल निकाल लिया जाएगा। फिलहाल ऑगर से 39 मीटर की ड्रिलिंग पूरी होने की बात कही जा रही है।

22 Nov 202311:27:11 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: पीएम मोदी ने ली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी: सीएम धामी

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया की पीएम मोदी ने मामले पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आज फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।

22 Nov 202311:22:51 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार और ओएसडी भास्कर खुल्बे पहुंचे

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने को चल रहे रेस्क्यू अभियान तेजी आई है। सुरंग में गतिविधियां भी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं चारधाम परियोजना के ओएसडी भास्कर खुल्बे भी पहुंच गए हैं। बस पर खुल्बे और जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला सुरंग के अंदर खोज बचाओ अभियान का निरीक्षण के लिए गए हैं।

22 Nov 202311:18:05 AM

Uttarakhand Tunnel Collapse: एलएंडटी के सुरक्षा प्रमुख निगेल ने कहा कि जल्द ही मिलेगी सफलता

उत्तरकाशी। एलएंडटी के सुरक्षा प्रमुख निगेल ने कहा कि मौजूदा स्थिति यह है कि वे एक तरफ से ड्रिलिंग कर रहे हैं। यह बहुत अच्छा चल रहा है। उम्मीद है, वे सुरंग तोड़ने जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि जल्द ही हमें रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता मिलेगी। हम माइक्रो-टनलिंग में भी सहायता कर रहे हैं।