Latest News मनोरंजन

अनुराग कश्यप को हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्या, ऑपरेशन के बाद अब घर पर कर रहे आराम


  • मुंबई, : बॉलीवुड स्टार्स के लिए साल 2021 भी काफी बुरा जा रहा है। कुछ दिनों पहले फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। वैसे तो उनकी हालत अब सही है, लेकिन काम पर लौटने से पहले अनुराग को कम से कम दो-तीन हफ्तों का रेस्ट लेना होगा।

अंग्रेजी अखबर इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले हफ्ते की शुरुआत में अनुराग के सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को दिखाने का फैसला लिया। जांच में हार्ट में कुछ समस्या का पता चला, जिसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी। अनुराग ने खुद एंजियोप्लास्टी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वो अब स्वस्थ हो रहे हैं। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में अनुराग और तापसी पन्नू एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। वैसे तो इसकी शूटिंग का काम मार्च में खत्म हो गया था, जिसके बाद अनुराग घर पर ही फिल्म की पोस्ट-प्रोडक्शन का काम देख रहे हैं। ये फिल्म तापसी और अनुराग की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘मनमर्जियां’ में नजर आई थी।

अनुराग और तापसी दोनों ही मोदी सरकार पर काफी ज्यादा हमलावर रहते हैं। इस बीच मार्च में दोनों के दफ्तरों और घरों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। जिसमें कर चोरी से जुड़े कई सबूत मिले। हालांकि उस रेड के बाद भी दोनों का हौसला नहीं टूटा। बाद में अनुराग ने एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ने विक्टरी साइन बनाया हुआ था। इसके साथ अनुराग ने लिखा है ”और हम #DoBaaraa रीस्टार्ट कर रहे हैं। हमारे हेटर्स को हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार।”