News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

‘अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं’, Kolkata Doctor Murder Case पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बयां किया दर्द


कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले पर आज पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दर्द बयां किया है। उन्होंने अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि  वह ‘निराश और भयभीत’ हैं।

‘बस बहुत हो गया’

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर दुखी राष्ट्रपति मुर्मु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। ‘बस बहुत हो गया’, अब कुछ करना होगा।

समाज को आत्मनिरीक्षण की जरूरत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता। समाज को ‘ईमानदार, निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण’ की जरूरत है, खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुआ दुष्कर्म

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और कथित यौन उत्पीड़न की घटना से राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैल गया और देश के विभिन्न राज्यों में कई रैलियां आयोजित की गईं।

देश के कई हिस्सों में डॉक्टर स्ट्राइक पर चले गए और अस्पताल में ज्यादातर सेवाएं ठप हो गई थीं।