News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

रूस ने 13वें दिन यूक्रेन पर तेज किए हमले, भारत लाया जाएगा छात्र नवीन का शव


  1. रूस और यूक्रेन के बीच 13वें दिन भी जंग जारी है।
  2. उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल आ गए हैं।
  3. सीएम बसवराज बोम्मई का बयान, कहा- गोलीबारी रूकते ही यूक्रेन से भारत लाया जाएगा नवीन का शव

नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के आज 13 दिन हो गए हैं। दोनों देशों के बीच लगातार हमले जारी हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए दूसरे देश भी तैयार हैं। इसके बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच हालात सुधर नहीं रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के एक्जिट पोल सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान संपन्न होते ही पांच राज्यों को लेकर आए एक्जिट पोल में भाजपा को बड़ा फायदा दिख रहा है। एक्जिट पोल के मुताबिक दूसरी बार भाजपा को सत्ता मिल सकती है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आ सकती है। उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर होती दिख रही है। हालांकि अनुमान है कि भाजपा सरकार बचा लेगी। गोवा में ज्यादातर एक्जिट पोल त्रिशंकु नतीजों का अनुमान लगा रहे हैं और मणिपुर में भाजपा कांग्रेस से आगे खड़ी दिख रही है।