Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘खुद ही सरेंडर कर दो, वरना’, मतदान से ठीक 4 दिन पहले हाईकोर्ट ने दिया कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी का आदेश


Hero Image
हाईकोर्ट ने कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छौक्कर के गिरफ्तारी के दिए आदेश। 

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने हरियाणा के समालखा से विधायक और कांग्रेस के मौजूदा प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ सुनवाई के दौरान कहा कि या तो कल तक वह खुद ही सरेंडर कर दें अन्यथा पुलिस उनको अरेस्ट करे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के बीच हाईकोर्ट ने समालखा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि कल तक विधायक धर्म सिंह छौक्कर खुद ही सरेंडर कर दें लेकिन अगर वो सरेंडर नहीं करते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहा है। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर एक साथ पांच अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे। मतदान से ठीक चार दिन पहले हाईकोर्ट ने समालखा विधायक के खिलाफ यह फैसला सुनाया है।