News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गरीबों को 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला


नई दिल्ली। Free Ration : देश की गरीब जनता को अगले 4 साल तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मुफ्त अनाज वितरण को 4 साल तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार अब 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज देगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके अलावा कई अन्य योजनाओं पर भी मुहर लगाई है।

Muft Anaj केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीब जनता के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब गरीबों को अगले 4 साल तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मुफ्त अनाज योजना को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार अब 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज देगी।

केंद्र उठाएगा योजना का खर्च

मोदी सरकार ने बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को कई योजनाओं को हरी झंडी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने पर मुहर लगा दी।