पटना

गिरियक: आज के बिहार में जो विकास हुआ उसे कल के बिहार को समझने की जरूरत : आरसीपी सिंह


पावापुरी में जदयू के जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

गिरियक (नालंदा) (संसू)। पावापुरी के दिगंबर जैन कोठी परिसर में जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित एमएलसी, विधायक, जिला एवं प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सिंह द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यकताओं द्वारा मंचपर उन्हें भव्य फूल माला देकर स्वागत भी किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता का मनोबल कैसे ऊंचा रहे और कार्यकर्ता कैसे क्रियाशील रहे इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है और बैठक का मुख्य उद्देश्य भी यही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के मनोबल पर ही पार्टी का संगठन मजबूत होता है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि आज का बिहार में जो विकास हुआ है वह कल के बिहार को समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में जितने भी कार्यकर्ता आये हैं। निश्चित रूप से पार्टी का भी मनोबल ऊंचा हुआ है और कहा कि जदयू के कार्यकर्ता का पार्टी में मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना, टीम भावना का विकास करना, बूथ स्तर के संचालन को मजबूत करना, राज्य सरकार के द्वारा विकास के कार्यों को पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने आगे कहा की राज्य सरकार के लिए पॉजिटिव छवि बनाने पर काम करना, पार्टी गतिविधियों को व्यवस्थित करना आदि शामिल है। बैठक में श्री सिंह ने पार्टी की तैयारी, रणनीति के संबंध में भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने ने कहा कि आगामी 01 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश के जन्मदिन को हम सभी विकास दिवस के रूप में मनाएंगे।

इस मौके पर मंच संचालक कर रहे जदयू जिला अध्यक्ष शियशरण ठाकुर, एमएलसी नीरज कुमार सिंह, हिलसा विधायक प्रेम कुमार मुखिया, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्य सचेतक रीना यादव,  विधायक जितेंद कुमार, राजगीर विधायक कौशल किशोर, एमएलसी हीरा बिंद, बनारस प्रसाद, फूल कुमारी, असगर शमीम, जदयू के विजय कुमार सिंह ने भी बैठक में आये कार्यकर्ता को संबोधित किया। इस बैठक में जिला सहित सभी प्रखण्ड के काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए।