पटना

जाले: दहेज की खातिर गर्भवती की हत्या, शव बरामद


जाले (दरभंगा)(आससे)। कमतौल थाना क्षेत्र के कमतौल रेल स्टेशन रोड निवासी आशीष कुमार गुप्ता की बाइस वर्षीय पत्नी राखी देवी के शव को कमतौल पुलिस ने उसके बेडरूम से बरामद कर सोमवार को अंत परीक्षण हेतु डीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस कारवाई के दौरान मृतका के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य नदारद थे।

इस संदर्भ में मृतका के पिता श्री साह ने मृतिका के ससुराल पक्ष वालो के विरूद्ध मारपीट व गला दबा कर बीते रविवार की रात हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। घटना के वक्त राखी दो माह की गर्भवती बताई गई है। आरोप लगाया है कि इनकी पुत्री राखी की शादी आशीष संग बीते 26 जनवरी 2020 को संपन्न हुई। एक पुत्री ने जन्म भी लिया। शादी के बाद से ही दामाद एवम् इनके घर वालो द्वारा तरह-तरह की मांग कर मृतका को प्रताड़ित किया जाता रहा था।

और, इधर चार चक्के की गाड़ी खरीदने हेतु मैके से चार लाख रुपए नगद मनवाने हेतु मृतका पर दबाव बना कर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। विरोध किए जाने से बीते रविवार के देर शाम आठ बजे बुरी तरह मारा पीटा एवम् गला दबा कर हत्या कर डाली। आरोपितों में मृतका के पति आशीष समेत देवर अमित कुमार गुप्ता, देवरानी सुधा देवी, विवाहिता ननद रिंकी देवी, रंजीता देवी व गूंजा देवी का नाम शामिल है।