चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर में 01:35 पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय सभास्थल पर पहुंचे तो जनता ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारत माता की जय, हर-हर महादेव के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उनके इस अभिवादन को जनता.जर्नादन से सहर्ष स्वीकार किया। केंद्रीय भारी उघोग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश का नाम गैर प्रदेशों में भी रोशन हो रहा है यह सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में उत्तर प्रदेश का ही मॉडल वहां के मुख्यमंत्री ने लागू कर विकास को गति दी है यही नहीं अर्थव्यवस्था में भारत तेजी से आगे बढ़ा है इसके लिए डबल इंजन की सरकार की देन है। कहा कि जनपद के एशिया के सबसे बड़े पंप कैनाल की मरम्मत के साथ.साथ पक्कीकरण हो जाए तो नरवन के क्षेत्र की समस्या ही समाधान हो जाए। वही 2.57 मिनट पर मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर योजनाओं का शुभारंभ किया। सभा के दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भी अपने सम्बोधन में जनपद चंदौली के विकास के बाबत विचार रखे। उन्होंने कहा कि जब से योगी जी सरकार बनी है जनपद में विकास के कार्यो गति मिल रही है। इसको डा० महेन्द्र नाथ पांडेय जी अपने अथक प्रयास कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।
Related Articles
चंदौली। सेंट अलहनीफ में परीक्षा पर चर्चा
Post Views: 408 पड़ाव। परीक्षा विद्यार्थियों के अग्रसर होने की कड़ी है। अत: इस कड़ी से घबराना नहीं चाहिए बल्कि मेहनत और लगन से तैयारी करके विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ इसका सामना करना चाहिए। उक्त तथ्यों को मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल मुगलसराय विधायक ने अपने वक्तव्य में परीक्षा पर चर्चा के दौरान 10वीं […]
चन्दौली।बसाढ़ी में शनि देव मंदिर का हुआ स्थापना
Post Views: 376 इलिया। बसाढी गांव में शनि देव के मंदिर निर्माण के बाद शुक्रवार को उनकी प्रतिमा स्थापना हेतु मंदिर प्रांगण से लेकर बरहुआ गांव के पेट्रोल पंप तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में भाग लेने वाले नर नारी शनिदेव के जयकारे के नारा लगाते चल रहे थे। बसाढी गांव निवासी रामराज तथा उनकी […]
चंदौली।५६ छात्र-छात्राओं में टैबलेट का वितरण
Post Views: 342 चहनियां। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में मुख्य अतिथि सर्वेश कुशवाहा व प्रभुनारायण सिंह लल्ला के अध्यक्षता में एम0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर के 56 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा का आधुनिकीकरण हो चुका […]