सकलडीहा। स्थानीय कस्बा के टिमिलपुर स्थित जल निगम की टंकी से दर्जनों गाँवो के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। पानी सप्लाई के लिए पूर्व में किया गया बोरिंग जर्जर हो जाने के कारण पूरी क्षमता से सप्लाई नहीं कर पाता और आयेदिन तकनीकी खराबी रहती है। कस्बा के व्यापरियो सहित ग्रामीणों ने नई बोरिंग सहित मोटर लगाने की मांग कर रहे हैं। इस समस्या से लोगो ने भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी को भी अवगत कराया था। सोमवार को जलनिगम कार्यालय पहुँचे भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने जल्द बोरिंग कार्य शुरू कराने की बात मौजूद अधिकारियों से कही। पेयजल की आपूर्ति के लिए लगभग 40 वर्ष पूर्व कस्बा के टिमिलपुर में जलनिगम ने 3 लाख 10 हजार लीटर की पानी टंकी का निर्माण और बोरिग करायी थी। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को पानी सप्लाई किया जाता हैं। ग्रामीणों की मांग पर पहुचे भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों और ब्यापरियो के मांग पर केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ० महेन्द्रनाथ पांडेय ने अविलम्ब पहल करते हुए जलनिगम के अधिकारियों को नई बोरिग कर पम्प और मोटर लगवाने के लिए निर्देशित किया है। इस मौके पर जलनिगम जेई उदयराज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, बिजय गुप्ता, श्यामसुंदर चौहान, नीरज सिंह बाला, मोनू पांडेय, सूरज पांडेय, रिकू पांडेय सहित अन्य रहे।
Related Articles
चंदौली।अपहृत चिकित्सक सकुशल बरामद
Post Views: 418 चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ से होम्योपैथिक चिकित्सक के अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिसिया कार्यवाही में उक्त चिकित्सक के अपहरण की साजिश करने वाले चार अपहरणकर्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़े। इस दौरान बिलारीडीह अंडर पास के समीप अपहरणकर्ताओं व पुलिस बल में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक […]
चन्दौली।रमजान: मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बढ़ी चहल-पहल
Post Views: 536 चंदौली। बरकम व रहमत की पाक महीना रमजान शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा और मगरीब बाद परिवार के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया। बाद नमाज परिवार की तरक्की व सुखी के साथ.साथ देश में अमन.चैन कायम रखने के लिए दुआ की। विदित हो कि […]
चंदौली।क्रय केन्द्रो पर खामियों में करें सुधार
Post Views: 495 सकलडीहा। शासन के निर्देश पर क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीदारी शुरू है। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर सोमवार को ज्वाइंट मजिस्टे्ट प्रेम प्रकाश मीणा ने तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई क्रय केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की दुव्र्यवस्था देख भड़क गये। तीन […]