चंदौली। पूर्व सैनिक किसानों नौजवानों के चहेता सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दो अनजान अपरचित बच्चों के लिए अपना खून देकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उन्होंने अलग ही अंदाज में मनाया। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर अंजनी सिंह बीएचयू पहुँचे बीएचयू के ही एक स्टाफ द्वारा उन्हें दो भाई बहन छोटे छोटे बच्चों से जल उज्जवल के बारे में जानकारी मिली थी की इन बच्चों को हर चौबीस दिन पर ब्लड की जरूरत पड़ती है। ब्लड बैंक जाकर स्वैच्छिक रक्तदान किया ताकि उन बच्चों या उनके जैसे किसी के जीवन के काम आए फिर सर्जिकल वार्ड जाकर विशुनपुरा निवासी रामभरोस यादव की पत्नी का स्वास्थ्य हाल जाना। परिजनों से मिलकर यथा संभव मदद से साहस बंधाया इसके साथ साथ न्यूरो वार्ड में एडमिट बनारसी गोंड़ एवं उनके परिजनों से मिले। इस अवसर पर अंजनी सिंह ने कहा औरों के काम आना ही मेरी जिंदगी का असली मकसद है। हर दिन यही कोशिश करता हूँ की लोगों की मदद करके उनको खुशी पहुँचा सकूँ। आज हमारे नेता अखिलेश यादव जी का जन्मदिन भी है। हम समाजवादी है रक्तदान करके बहुत खुशी हुई। साथ में बल्लू यादव, सदानंद खरवार, सुंदर बिंद, अजय और दीपक सिंह मौजूद रहे
Related Articles
चंदौली। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हो रहा आत्मनिर्भर:सूर्यमुनि
Post Views: 464 सकलडीहा। बनारस के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को रानेपुर गांव में 71 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गरीबों को सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाया गया। साथ ही जीवन रक्षक कोरोना का टीका भी लगाया गया। जन्मदिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता […]
चंदौली। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मिले पूर्व विधायक
Post Views: 478 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक एक बार फिर युवाओं के बीच नजर आए। अपने विधानसभा की सरहद से दूर सरेसरॉ अलीनगर के खेल ग्राउंड पर रुके और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मुखातिब हुए। इस बीच युवाओं ने सेना भर्ती कराने की गुजारिश उनसे […]
चंदौली। सुहागिनों ने चलनी में पति का किया दीदार
Post Views: 230 चंदौली। पति की दीर्घायु के लिए लिए सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चन किया। अलीनगर प्रतिनिधि के अनुसार देशभर में करवा चौथ का व्रत धूमधाम से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत है। इस व्रत में आज शाम को […]