चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द्र के जन्म दिवस के अवसर पर घोषित खेल दिवस मनाया गया। इस लोगों ने कहा कि मेजर ध्यान चन्द ने विश्व स्तर पर हॉकी में अपना लोहा मनवाकर भारत की विशेष पहचान बनाई। १९२८, १९३२ और १९३६ में देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक भारतीय हॉकी टीम को दिलायी। जिनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनके जन्म २९ अगस्त को खेल दिवस मनाकर उन्हे सम्मान देने के साथ ही उनके हॉकी के खेल को याद करते हैं। इस अवसर पर हिटलर को दिये गये उस जवाब को भी याद करते हैं जब उसने जर्मनी की तरफ से खेलने के लिए अपील किया था और जवाब में हॉकी के जादूगर ने कहा कि मैं भारतीय हूं और भारत के लिए ही खेलूंगा। लोगों ने हॉकी के जादूगर कोभारत रत्न देने की मांग किया। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चहनियां स्थित शिव मंदिर परिसर में एक आयोजन के दौरान बैडमिंटन खेल के क्षेत्र मे नेशनल खेल चुकी याशिका सिंह पुत्री कैलाश सिंह व प्रदेश में प्रतिभाग कर चुकी निशा यादव पुत्री कमलेश यादव को उ0प्र0 सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष आर पी कुशवाहा ने सम्मानित किया। जिसपर खिलाडिय़ों ने खुशी जाहिर किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर दोनों खिलाडिय़ो को आज के ही दिन बहु बेटी संस्था के द्वारा काशी रत्न देकर सम्मानित किया गया है। याशिका सिंह जो बैडमिंटन खेल मे नेशनल स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है। वहीं निशा यादव जो इसी क्षेत्र मे प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग की है। इन खिलाडिय़ो ने डॉ0 अजय कुमार सिंह कोच को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। खण्डवारी देवी इंटर कालेज की छात्राओं व खिलाडिय़ों पर आज पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष आर पी कुशवाहा ने कहा कि खिलाडिय़ों को समान्नित करने से उनके अंदर उत्साह होता है। सम्मानित करने के दौरान मुख्य रूप से डॉ0 अजय सिंह, चन्द्रभान मौर्य, कैलाश सिंह, सुनिल यादव, शमशेर मौर्या, राकेश गुप्ता, मनोज कुमार, अजय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।अमड़ा, बरहनी पीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
Post Views: 262 धीना। गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 युगल किशोर राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी, सैयदराजा, अमड़ा का औचक निरीक्षण किया। इसमें अस्पताल पर व्याप्त साफ सफाई, उपस्थिति रजिस्टर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी लिया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अस्पताल पर निरीक्षण होने पर स्वास्थ्यकर्मियों में […]
चंदौली।चारों विधानसभा में आवंटित की गयी ईवीएम मशीने
Post Views: 538 चंदौली। विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की मौजूदगी में जिलाधिकारी संजीव सिंह ने एनआईसी सभागार में बुधवार को ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशन मुकम्मल हुआ। इस दौरान चुनाव लड़ रहे राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भी रही। द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान विधानसभा मुगलसराय के 452 ईवीएम मशीनें […]
गरीबों का सहयोग करने से मिलती है आत्मिक सुख:बबीता
Post Views: 405 अलीनगर। गरीबों असहायों की बच्चियों की शादी व उनके शैक्षिक विकास में सहयोग करने पर आत्मिक सुख मिलता है। ऐसे में समाज के सम्पन्न वर्ग को गरीबों असहायों के मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। उक्त बातें थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामताबाद के मरहूम गनीअली के बेटी के वैवाहिक […]