चंदौली

चंदौली। सपाईयों ने किया खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन


मुगलसराय। राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मेजर ध्यान चंद्र जी की जयंती के अवसर पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम इंडियन इंस्टीच्यूट कालोनी में मनाया गया। इस दौरान सपाईयों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवम केंद्र सरकार से मांग किया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा मेजर ध्यान चंद्र जी बाल्य जीवन मे खिलाड़ी पन के कोई विशेष लक्षण दिखाई नही देते थे। इसलिए कहा जा सकता हैं हॉकी के खेल की प्रतिभा जन्मजात नही थी। बल्कि उन्होंने सतत साधना लगन संघर्ष और संकल्प के सहारे यह प्रतिष्ठा अर्पित की है। मेजर ध्यान चंद्र जी एक महान हॉकी खिलाड़ी थे। जिला महासचिव नफीस अहमद ने कहा मेजर जब खेल के मैदान मे आते थे तो विरोधी टीमें पनाह मांगने लगती थी और अपना सर उनकी टीम के आगे झुका लेती थी। वे ऐसे खिलाड़ी थे कि वे किसी भी कोण का निशाना बनाकर गोल कर सकते थे। इस अवसर पर हाजी जोखू सिद्दीकी, सुधाकर कुशवाहा, बाबूलाल यादव, अयूब खां गुड्डू, महेश जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, चकरू यादव, राजकुमार जायसवाल आदि रहे।