चंदौली

चंदौली। खेल दिवस पर याद किये गये मेजर ध्यानचन्द


चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द्र के जन्म दिवस के अवसर पर घोषित खेल दिवस मनाया गया। इस लोगों ने कहा कि मेजर ध्यान चन्द ने विश्व स्तर पर हॉकी में अपना लोहा मनवाकर भारत की विशेष पहचान बनाई। १९२८, १९३२ और १९३६ में देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक भारतीय हॉकी टीम को दिलायी। जिनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनके जन्म २९ अगस्त को खेल दिवस मनाकर उन्हे सम्मान देने के साथ ही उनके हॉकी के खेल को याद करते हैं। इस अवसर पर हिटलर को दिये गये उस जवाब को भी याद करते हैं जब उसने जर्मनी की तरफ से खेलने के लिए अपील किया था और जवाब में हॉकी के जादूगर ने कहा कि मैं भारतीय हूं और भारत के लिए ही खेलूंगा। लोगों ने हॉकी के जादूगर कोभारत रत्न देने की मांग किया। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चहनियां स्थित शिव मंदिर परिसर में एक आयोजन के दौरान बैडमिंटन खेल के क्षेत्र मे नेशनल खेल चुकी याशिका सिंह पुत्री कैलाश सिंह व प्रदेश में प्रतिभाग कर चुकी निशा यादव पुत्री कमलेश यादव को उ0प्र0 सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष आर पी कुशवाहा ने सम्मानित किया। जिसपर खिलाडिय़ों ने खुशी जाहिर किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर दोनों खिलाडिय़ो को आज के ही दिन बहु बेटी संस्था के द्वारा काशी रत्न देकर सम्मानित किया गया है। याशिका सिंह जो बैडमिंटन खेल मे नेशनल स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है। वहीं निशा यादव जो इसी क्षेत्र मे प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग की है। इन खिलाडिय़ो ने डॉ0 अजय कुमार सिंह कोच को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। खण्डवारी देवी इंटर कालेज की छात्राओं व खिलाडिय़ों पर आज पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष आर पी कुशवाहा ने कहा कि खिलाडिय़ों को समान्नित करने से उनके अंदर उत्साह होता है। सम्मानित करने के दौरान मुख्य रूप से डॉ0 अजय सिंह, चन्द्रभान मौर्य, कैलाश सिंह, सुनिल यादव, शमशेर मौर्या, राकेश गुप्ता, मनोज कुमार, अजय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।