चहनियां। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट फोन टैबलेट वितरण के क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र मां खण्डवारी पी जी कालेज चहनियां के सभी एकल विषय से बीए बीएससी सब्जेक्ट कम्बीनेकेशन करने वाले छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। स्मार्ट फोन पाकर सभी छात्र बहुत खुश रहे। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ0 आशुतोष कुमार सिंह ने अपने हाथों से स्मार्ट फोन वितरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस योजना का हम पॉजिटिव उपयोग करे। इसे हम मनोरंजन का साधन न बनाये बल्कि अपने कैरियर के लिए एक अस्त्र की तरह प्रयोग करे ताकि सरकार की टैबलेट वितरण की मंसा ग्राउंड लेवल पर सफल हो सके। उन्होंने छात्र छात्राओं को साधुवाद दिया। इस अवसर पर अवधेश कुमार मिश्रा, अरुण विश्वकर्मा, इंदु, आलोक कुमार पांडेय, प्रियंका पाठक, मुबस्सीर, आशीष मौर्या, बृजेश कुमार, रोली तिवारी, सुधीर यादव, शैलेंद्र, मनजीत सिंह, जैकी कुमारी, ऋषि कुमार यादव, सुमन रानी, सुभ्रा सिंह, मयंका, दीप यादव, खुशबू, प्रीति तिवारी, सीमा, आशीष, वैशाली तिवारी, आशीष मौर्या आदि प्रमुख उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।स्किल डेवलपमेंट का कार्यशाला आयोजित
Post Views: 540 चहनियां। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ चन्दौली में प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को जीवविज्ञान के छात्रों के लिए स्किल डेवेलपमेंट तथा मेंटल हेल्थ वेलनेस आभासी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतापगढ़, जवाहर नवोदय विद्यालय शहडोल, जवाहर नवोदय विद्यालय चित्रकूट, जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र के बच्चों ने […]
चंदौली।सामाजिक, आर्थिक रुप से सशक्त होने पर महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
Post Views: 443 सकलडीहा। अमर ज्योति सेवा केन्द्र की ओर से गुरूवार को सामुहिक रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल की विभिन्न महिलाओं को अनेक प्रकार की रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया। संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने कहा कि महिलाओं के आत्म निर्भर होने […]
चंदौली।डीएम, विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा
Post Views: 399 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्देश दिया कि तय मानक में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित […]