चंदौली

चंदौली।सामाजिक, आर्थिक रुप से सशक्त होने पर महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर


सकलडीहा। अमर ज्योति सेवा केन्द्र की ओर से गुरूवार को सामुहिक रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल की विभिन्न महिलाओं को अनेक प्रकार की रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया। संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने कहा कि महिलाओं के आत्म निर्भर होने पर देश की आर्थिक स्थिती में काफी सुधार होगा। इसलिये महिलाओं को हुनरमंद के साथ रोजगार प्ररक प्रशिक्षण बहुत ही आवश्यक है। इस क्रम में समूह से 62 महिलाओं को सामूहिक स्वरोजगार, अगरबत्ती बनाना, मसाला पैकिंग, चेतना डिटर्जेंट पाउडर विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देकर समूह की महिलाओं को सहायता के रूप में सामग्री देकर सामूहिक स्वरोजगार से जोड़ा गया। अंत में कोऑर्डिनेटर सुजीत ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास होने पर देश और समाज सशक्त होगा। इसके लिए हमे महिलाओं के हित में काम करना होगा। और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरुक करना होगा। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर संध्या, सामाजिक कार्यकर्ता चिंतामणी, कविता, सांभा, कालिंदी, आकाश मौर्या व अन्य उपस्थित रहे।