चंदौली। युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती जनपद के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए युवाओं को उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हमेशा युवाओं को जागृत करने का काम किया। जिससे की युवा शक्ति को समझे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार पीजी कालेज के सभागार में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्र.छात्राओं सहित शिक्षको ने स्वामी जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रजल्वित व पुष्प अर्पित कर किया गया। जयंती कार्यक्रम में उत्तिष्ठत, जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधता विषय पर बोलते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन मे प्राचार्य प्रो० प्रदीप कुमार पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छात्र-छात्राए उनके जीवन से यदि अनुसरण करेंगे तो निश्चित रूप से देश और समाज को मजबूती मिलेगी। कहा कि जीवन से निराश व्यक्ति भी अगर स्वामी जी की कही बातें पढ़ ले तो वो अपना सार्थक भविष्य बना सकता है। स्वामी जी ने कहा था उठो जागो और तब तक चलो जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाय। वही विशिष्ट अतिथि पीके सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के महत्व सस्कृत व सभ्यता को वैश्विक स्तर पर पहुचाया। युवाओ के लिए उनका जीवन हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेगा। वही गोष्ठी में कला संकाय एवं शिक्षण संकाय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ० दयाशंकर यादव, प्रो०शमीम राईन, डॉ० राजेश कुमार यादव, डॉ० अजय कुमार यादव, डॉ० संदीप सिंह, डॉ० उदय शंकर झा, डॉ० महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ जितेंद्र यादव, डॉक्टर अमन मिश्रा, आजय यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अभय कुमार वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो० दयानिधि सिंह यादव ने किया।
Related Articles
चंदौली। एनडीआरएफ ने वितरित किया डिगनिटी किट
Post Views: 467 पड़ाव। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद चंदौली में बुधवार को एनडीआरएफ के द्वारा गांव चांदीतारा, खुटहाँ, फतेहपुर, व्यासपुर, बखराँ के बेसहारा, दिव्यांग, वृद्ध, निर्धन व जरूरतमंद लोगों के बीच डिगनिटी किट बांटी गई। इस किट में रोजमर्रा की स्वच्छता से सम्बन्धित इस्तेमाल में लाई जाने वाली मूलभूत वस्तुएं शामिल हैं। […]
चंदौली। पीजी कालेज में साइबर अपराध पर किया जागरुक
Post Views: 368 सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को साइबर अपराध पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साइबर अपराध जागरूकता अभियान संयोजक प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मिडिया व साइबर के माध्यम से हो रहे अपराध से सचेत रहने के लिये विस्तार से जानकादी दी। इस मौके पर पुलिस […]
चंदौली।त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस कर रही फुटमार्च
Post Views: 327 चंदौली। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारी गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया जा रहा एरिया डामिनेशन/फुट मार्च लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष, सकुशल […]