चंदौली

चंदौली। विकास पुरुष की परिभाषा को परिभाषित कर रहे डा० महेन्द्रनाथ पांडेय


चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रयास से उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी व मंहगी सड़क सकलडीहा विधानसभा में बनने जा रही है। उक्त सड़क चंदौली से सैदपुर है। जिस पर लगभग 397 करोड रूपए से कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इसी तरह दीनदयाल नगर से चहनियां तक सड़क मार्ग के लिए लगभग 73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि कचमन व भोजापुर में रेलवे ओवरब्रिज सहित अन्य विकास कार्यो के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा 8 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सर्वाधिक सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण व शिलान्यास का कार्य पूर्ण हुआ। मंत्री जी के प्रयास से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे है। इसके लिए क्षेत्र के आम जनमानस द्वारा सांसद व मंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इन सभी कार्यों को करके सांसद डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने विकासपुरुष की परिभाषा को परिभाषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि डा० महेन्द्रनाथ पांडेय जनपद व प्रदेश के विकास के लिए दिनरात प्रत्यनशील है।