चहनियां। बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व प्रबन्धक प्रभुनारायण सिंह द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती बाबा कीनाराम के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, भजन तथा मतदाता जागरूकता एकांकी प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा आप सब लोग यहाँ से शपथ लेकर जाय अपने मम्मी, पापा, भईया भाभी, दादा दादी आदि वयस्क लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक शक्तिशाली लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हो सके। हमें निर्भिक होकर जाति, धर्म समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह लल्ला ने कहा कि देश व प्रदेश की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए बिना मोह माया के शत् प्रतिशत मतदान करके एक सशक्त सरकार बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करनी है। इस दौरान निशा सिंह व सचिन सिंह, प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य शमीम अहमद, सुनील पाण्डेय, विनोद सिंह, राम शंकर तिवारी, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, राकेश सिंह, उपेंद्र नाथ भारती, कंसलेश मिश्रा, आलोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। मतदान स्थल पर सभी तैयारियां हुई पूर्ण
Post Views: 505 सैयदराजा। बरहनी ब्लाक के नेशनल इंटर कालेज के प्रांगण में ब्लाक क्षेत्र के पोलिंग पार्टिंयों के लिए बीडीओ एम. पी. चौबे के नेतृत्व में टेण्ट, पेयजल एवं कुर्सियों आदि की सुनियोजित रूप से व्यवस्था की गयी थी। एकाउंटेण्ट जियालाल यादव द्वारा लोगों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा था। समस्याओं […]
चंदौली।गंगा में दिखी जलीय जीव डाल्फिन
Post Views: 455 चहनियां। क्षेत्र के गंगा परिक्षेत्र में भारी मात्रा में राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन मछली दिखने को मिल रही है। बलुआ बाल्मीकि कुंड से लेकर टाण्डाकला तक ये मछलियां अंगड़ाईया लेते हुए दिख रही है। जो पानी के वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होती है। वन विभाग के रेंजर ने इसे गंगा […]
चन्दौली।नागपंचमी के दिन परमपूज्य बाबा अवधूत भगवान राम के विचार
Post Views: 443 मुगलसराय। आदरणीय माताएं एवं प्रिय धर्म बंधुओं की इस पवित्र पर्व के शुभ अवसर पर अपने स्वजनों से मना करता हूं एक मैं अपने मे निय मगनता सा होता है एक नए चेतना जगता है और चेतना की भी एक शक्ति का ही रूप है उसी में चेतना के लिए बार बार […]