चंदौली

चंदौली।विधानसभा चुनाव: तीन पर कमल, एक पर दौड़ी साइकिल


चंदौली। नवीन मंडी स्थल पर गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य आरंभ हुआ। इस दौरान अधिकृत अफसरों, कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों को कड़ी जांच-पड़ताल के बाद अंदर जाने दिया गया। इस दौरान सुबह आठ बजे ही समर्थकों की भारी भीड़ मतगणना स्थल के बाहर जमा हो गयी। अंदर विधानसभा वार बने मतगणना कक्षों में कर्मचारियों ने मतगणना अभिकर्ताओं के समक्ष गणना कार्य प्रारंभ किया। सर्वप्रथम पोस्टर बैलेट गिने गए। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना हुई। सैयदराजा विधानसभा के मतों की गणना सबसे तेज रही। यही वजह है कि सर्वप्रथम सैयदराजा विधानसभा का परिणाम घोषित हुआ और एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह जीत दर्ज कर विधायक बने। इसके बाद मुगलसराय विधानसभा के मतों की गणना का कार्य मुकम्मल हुआ और यहां से भी भाजपा उम्मीदवार रमेश जायसवाल को जीत मिली। तत्पश्चात सकलडीहा विधानसभा के मतों की गणना का कार्य मुकम्मल हुआ। यहां से समाजवादी पार्टी प्रभुनारायण सिंह यादव पुन: जीत दर्ज कर विधायक बनने में सफल रहे। हालांकि समाचार दिए जाने तक चकिया विधानसभा के मतों की गणना का कार्य प्रगति पर रहा और समाचार दिए जाने तक भाजपा उम्मीदवार कैलाश खरवार, सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार से आगे चल रहे थे। इस दौरान मतगणना में किसी भी तरह का व्यवस्था न पड़े। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पैरामिलेट्री फोर्स के साथ ही पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना थी और मतगणना स्थल के अंदर व बाहर पैनी नजर बनाए हुए थी। नवीन मंडी के बाहर गणना के नतीजों को जानने के लिए भारी संख्या में लोग जमा थेए जिस कारण नेशनल हाइवे पर जाम जैसी स्थिति कायम हो गयी। ऐसे में यातायात को बहाल रखने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुगलसराय कार्यालय के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के युवा चेहरा रमेश जायसवाल पर जनता विश्वास जताते हुए १०१९५४ वोट पाकर १५१३५ वोट से विजयी रहे। जिन्होंने पिछली बार भाजपा प्रत्याशी के रिकार्ड को ध्वस्त कर नई उपलब्धी प्राप्त किया। साथ ही सीटिंग एमएलए का टिकट काटने पर होने वाले नुकसान को भी धत्ता बता दिया। रमेश जायसवाल २०१२ में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के पद पर पत्नी को प्रत्याशी बनाकर कब्जा जमाया था। जबकि इनके पिता जी मिठाई लाल जायसवाल चेयरमैन पद पर लड़ते जरुर रहे। लेकिन स्टार काम नहीं किया। परन्तु बहू के चेयरमैन बनने के बाद पुत्र विधायक बन गया। जो उनकी राजनीतिक विरासत में पंख लगाने का कार्य रमेश जायसवाल ने किया है। रमेश जायसवाल कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बा मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील सिंह की सपा के मनोज सिंह डब्लू पर भारी जीत से पार्टी कार्यकर्ता एवं व्यापारियो ने पूरे कस्बा मे ढोल नगाढ़े के साथ नाचते गाते हुए पूरे कस्बा में योगी मोदी जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी .जिंदाबाद व जय श्री राम के नारे के साथ भ्रमण किया। वही हाथों में बीजेपी का झंडा लिए हुए एक दूसरे पर अबीर.गुलाल एवं फूलों की बौछार कर रहे थे। इसमे शामिल रितेश पांडेय, पप्पू अली, अरविंद वर्मा, राकेश रस्तोगी, अरुन गुप्ता, कुलदीप, अजय मोदनवाल, विशाल व विकास आदि लोग थे। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए डीजे पर थिरकते हुए जमकर पटाखा फोड़े। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत बनते देख और मुगलसराय विधानसभा 380 से भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता खुशियों से फूले नहीं समा रहे थे जो स्थानी चौराहे पर जमकर डीजे पर थिरकते हुए घंटो तक आतिशबाजी की। इतना ही नहीं क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पड़ाव क्षेत्र के कई गांव में जुलूस निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। दुलहीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में रमेश जायसवाल के विधायक बनने पर जुल्फेकार अली, चिराग अली, अजादार हुसैन, मुनीर अख्तर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गो को लेकर चलने की कामना की है। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के दूसरी बार शिवपुर से चुनाव जीतने पर समर्थकों में काफी उत्साह है। रिजेल्ट आते ही समर्थक और भाजपा नेताओं ने झंडा बैनर के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं ने भारी जीत की बधाई दिया। जनपद में भाजपा की तीन सीट पर भाजपा की पुन: कब्जा होने पर भाजपाई गदगद है। वही वाराणसी के शिवपुर विधान सभा से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के भारी मतों से जीत पर गृह नगर में परिजन सहित समर्थकों में काफी उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर कस्बा में डीजे के साथ जूलूस निकालकर प्रधानमंत्री और योगी को बधाई दिया। इस मौके पर रतेन्द्र, टुनटुन, श्रवण राय, गोपाल राजभर, मोलू, जयनारायण सहित अन्य मौजूद रहे। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार सकलडीहा विधानसभा में जनता के बीच एक बात की काफी चर्चित है कि जब भी प्रभु नारायण सिंह यादव विधानसभा का चुनाव जीतते हैं तो उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनती है। यह कहावत एक बार फिर से चरितार्थ हो गयी है। चंदौली जिले में मतदाताओं ने एक बार फिर से प्रभु नारायण सिंह यादव को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक तो बना दिया लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को इतनी सीटें नहीं दीं जिससे कि समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाती। इसीलिए चंदौली जिले में यह चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई कि जब.जब प्रभु नारायण सिंह यादव विधानसभा का चुनाव जीते हैं तब-तब समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन पाती है। आपको बता दें समाजवादी पार्टी के टिकट पर प्रभु नारायण सिंह यादव 1996 में पहली बार विधायक बने थे और उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के ज्ञानेंद्र कुमार को 13,828 वोट से हराकर विधानसभा में एंट्री की थी। उस समय बसपा की सरकार बनी थी और मायावती मुख्यमंत्री बनी थीं। उसके बाद 2002 के चुनाव में उन्होंने एक बार फिर धानापुर विधानसभा से सुशील सिंह को कांटे की टक्कर में मात्र 26 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। तब भी 2002 में मायावती मुख्यमंत्री बनी थीं लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बाद बसपा में बगावत व दल बदल के जरिए मुलायम सिंह 2003 में मुख्यमंत्री बन गए थे और 2007 तक सत्ता संभाली थी। हालांकि इसके बाद विधायक सुशील सिंह ने लगातार दो चुनाव उनके खिलाफ लड़ते हुए उनको करारी शिकस्त दी। प्रभु नारायण सिंह यादव 2007 और 2012 का चुनाव सुशील सिंह से हारे। जब वह 2012 में हारे तो 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार भी बनी। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में जब प्रभु नारायण सिंह यादव सकलडीहा के विधायक बने तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। एक बार फिर 2022 में चंदौली जिले से सर्वाधिक मतों से विधायक बनने का गौरव हासिल करने जा रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं।