चंदौली

चंदौली।चौथी बार सुशील बने विधायक


धानापुर। चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपना जीत रिकॉर्ड कायम रखा है। इस दौरान उन्होंने उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार सिंह डब्लू को दस हजार से भी अधिक मतों हराकर जीत हासिल की। सुशील सिंह लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले चंदौली जिले के पहले विधायक बन गए हैं। इसके पहले यह कारनामा किसी भी विधायक ने नहीं किया है। आपको बता दें कि सुशील सिंह से पहले पंडित कमलापति त्रिपाठी लगातार तीन बार एक ही विधानसभा से चुनाव जीते थे। पंडित कमलापति त्रिपाठी 1952, 1957 और 1962 की चुनाव चंदौली विधानसभा से जीते थे। लेकिन 1967 में चौथा चुनाव चंद्रशेखर से मात्र 397 वोटों से हार गए थे। हालांकि इसके बाद 1969 में पंडित कमलापति त्रिपाठी चौथी बार विधायक बने थे। इस तरह से पांचवें चुनाव में उन्हें एक बार फिर से जीत मिली थी और चौथी बार विधायक बने थे। लेकिन सुशील सिंह 2002 में प्रभु नारायण सिंह यादव से 26 वोटों से हारने के बाद लगातार चार चुनाव जीत चुके हैं। वह चंदौली जिले में लगातार चार बार विधायक बनने का गौरव हासिल करने वाले इकलौते विधायक हैं। जिले के दो विधायकों ने जीत की हैट्रिक तो लगायी है। लगातार तीन जीत हासिल करने वाले विधायकों में धानापुर विधानसभा से बैजनाथ 1967, 1969, 1974 में और मुगलसराय विधानसभा से छब्बू पटेल 1991, 1993, 1996 में शामिल हैं। लेकिन लगातार 4 जीत हासिल किसी ने नही किया।