चंदौली

चन्दौली। देश के लिए नेता जी योगदान अविस्मरणीय


चहनियां। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता जी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व व कृतित्व हमारी युवा पीढी के लिए आत्मसात करने योग्य है। श्री बोस द्वारा भारत माता को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्ति दिलाने के लिए किया गया। प्रयास और कार्य अतुलनीय व योगदान अविस्मरणीय है। उक्त बातें जय हिंद सेवा संस्था के स्थापना दिवस व सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयन्ती पर रामगढ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ के संस्थापक प्रबन्धक धनंजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आजकल एक दूसरे पर हावी होने के लिए भारत के सपूतों के जीवन पर आधारित तथ्यों को तोड़मोड़ कर प्रस्तुत करने का फैशन हो गया है। जो समाज के लिए उपयुक्त नही है। वहीं जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो ने जय हिंद सेवा संस्था के उद्देश्यों व कार्यों पर चर्चा करते हुए युवाओं से आपसी कटुता को छोड़कर समाजहित देशहित में एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजक जय हिंद सेवा संस्था के उपाध्यक्ष रामकृपाल सिंह व कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह बुलेट ने आये हुए अतिथियों को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुभाष चंद्र यादव, प्रदीप यादव, संतराज यादव, मुलायम यादव, रमेश फौजी, सीताराम, अभिषेक, बन्टी मौर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे। संचालन अभय यादव पीके ने किया।