चंदौली

चन्दौली। पुलिस प्रशासन पर बरसे पूर्व विधायक


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू रविवार को पुलिस.प्रशासन पर हमलावर रहे। इस दौरान पार्टी समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के निजी सम्पत्ति से सपा के ध्वज को हटाए जाने को गलत एवं पक्षपातपूर्ण बताया। चेतावनी दी कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी विधि.विरूद्ध तरीके सपा को झंडा उतरवाने का काम करेगा उसकी वर्दी उतरवाने का काम किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यदि कोई भी पुलिस आपके निजी सम्पत्ति से झंडा उतारने आता है तो उसका वीडियो बनाए और फोटो खींचे। ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराना पुलिस.प्रशासन का दायित्व है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी सार्वजनिक सम्पत्तियों से प्रचार सामग्री हटाने की कार्यवाही पुलिस.प्रशासन कर चुकी है। अभी पुलिस वाले चुनाव के मद्देनजर गांवों में भ्रमणशील है। इस दौरान सत्ता पक्ष के प्रभाव में आकर कुछ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सपा नेताओं के घर पर लगे झंडों को जबरिया उतारने का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना मेरे कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा की गयी है। कहा कि सपाइयों का मकान, प्रतिष्ठान व दुकान यह उनकी निजी सम्पत्ति है और वे इस पर किसी भी दल का झंडा लगाने का अधिकार रखते हैं। ऐसे में पुलिस की जोर.जबरदस्ती व गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।