चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट व किसानों के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिले। उन्होंने रविनगर में हुए ब्लास्ट की घटना से अवगत कराया। कहा कि घटना में हताहत दोनों परिवार की विधवाओं को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया। कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर ट्राली नो.इन्ट्री में दाखिल हुआ जिसे घटना की वजह माना जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने मिनीमहानगर की बदहाल यातायात व्यवस्था से भी अवगत कराया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि घटना के बाद पीडि़त परिवारों से मुलाकात की गई तो घटना के बाद जानकारी दी। इस मामले में पीडि़त परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी आजीविका के लिए सरकारी नौकरी दी जाए। डीएम ने प्रकरण पर गंभीरता दिखाई और बताया कि कार्यवाही के साथ ही परिवार की मदद प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसके अलावा मनोज सिंह डब्लू ने किसानों के मुद्दे को डीएम के समक्ष रखा। कहा कि सैयदराजा के चारी व अदसड़ में 40.40 करोड़ की लागत से पम्प कैनाल स्थापित किए गए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि दोनों परियोजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और आज तक दोनों कैनाल शुरू नहीं हो पाए।
Related Articles
चंदौली। जनता के विश्वास पर खरा उतरुंगा: साहब सिंह
Post Views: 314 चंदौली। विगत दो मई को हुए त्रिस्तरीय पंचायत के मतगणना में सकलडीहा सेक्टर नंबर 5 से बसपा अधिकृत प्रत्याशी साहब सिंह मौर्य ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित महेंद्र राजभर को 4382 मतों से करारी शिकस्त दी। साहब सिंह मौर्य को 8395 वोट मिला तो वही महेंद्र राजभर को 4013 वोट मिला। […]
चंदौली। केन्द्रीय मंत्री का भाजपाजनों ने मनाया जन्मदिन
Post Views: 258 मुगलसराय। भाजपा मंडल पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर के द्वारा चंदौली के सांसद एवं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमे आईआईटी, एनआईटी रैंकर, दिव्यांग राष्ट्रीय क्रिकेटर, राष्ट्रीय शूटिंग, राष्ट्रीय एवं राज स्तरीय ताईक्वांडो, […]
चंदौली।बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने की जरुर
Post Views: 394 इलिया। डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती ग्रामसभा सलयां में डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बाबा साहब की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर आयोजित की गई। शहाबगंज सेक्टर न0 3 से जिला पंचायत सदस्य रतीश कुमार, समाजसेवी रमेश मौर्या, शैलेश […]