चंदौली

चंदौली। सिलेंडर ब्लास्ट के जिम्मेदार हो दंडित:मनोज डब्लू


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट व किसानों के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिले। उन्होंने रविनगर में हुए ब्लास्ट की घटना से अवगत कराया। कहा कि घटना में हताहत दोनों परिवार की विधवाओं को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया। कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर ट्राली नो.इन्ट्री में दाखिल हुआ जिसे घटना की वजह माना जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने मिनीमहानगर की बदहाल यातायात व्यवस्था से भी अवगत कराया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि घटना के बाद पीडि़त परिवारों से मुलाकात की गई तो घटना के बाद जानकारी दी। इस मामले में पीडि़त परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी आजीविका के लिए सरकारी नौकरी दी जाए। डीएम ने प्रकरण पर गंभीरता दिखाई और बताया कि कार्यवाही के साथ ही परिवार की मदद प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसके अलावा मनोज सिंह डब्लू ने किसानों के मुद्दे को डीएम के समक्ष रखा। कहा कि सैयदराजा के चारी व अदसड़ में 40.40 करोड़ की लागत से पम्प कैनाल स्थापित किए गए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि दोनों परियोजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और आज तक दोनों कैनाल शुरू नहीं हो पाए।