चंदौली

चंदौली। सेवा संगठन कार्यक्रम के तहत गिनायी सरकार की उपलब्धियां


चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सेवा संगठन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण कर लोगों से केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को गिनाया। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर रविवार को सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी और मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह अलग अलग गांव में कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मास्क सहित अन्य कोविड 19 रक्षक सामाग्री का वितरण किया। अंत में सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हर वर्ग के विकास के बारे में ध्यान दिया गया। देश में विकास के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के साथ किसानों की हर सुविधा का ध्यान दिया गया। यही नही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये हर संभव प्रयास किया गया। कोरोना कॉल में गरीब वर्ग के नुकसान को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वही मंडल प्रभारी पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष विजय जायसवाल, कुमुद बिहारी सिंह, राजीव राय, विजयी राजभर, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, आशीष जायसवाल, आकाश जायसवाल, अवधेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पूरागनेश गांव में भाजपा जनों ने मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड़ सहायता कीट का वितरण किय। 7 वर्ष के उपलब्धियों के विषय में बताया। मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा जनों ने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ विकास हुआ है। मोदी सरकार ने किसी को हताश नही होने दिया। कार्यक्रम में कुमुदबिहारी सिंह, संकठा राय, विनोद यादव, रेखा देवी, शैलेन्द्र निषाद एव अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।