सैयदराजा। सैयदराजा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में रोड शो करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद और चर्चित भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बुधवार को शाम चार बजे नेशनल इण्टर कालेज पर हेलीकॉप्टर से उतरकर नगर भ्रमण के लिए बड़े वाहन पर विधायक सुशील सिंह, चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल के साथ सवार होकर निकल पड़े। इस दौरान उमड़ी भारी भीड़ को देखकर मनोज तिवारी अभिभूत हो गये और लोगों का अभिवादन करते हुए पूरे कार्यक्रम के दौरान डटे रहे। और हेलीकाप्टर छोड़ सड़क मार्ग से वाराणसी गये। उन्होंने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सुशील सिंह को विधायक बनाने के लिए लोगों से अपील किया। छतो से लोग मनोज तिवारी व सुशील सिंह पर फूलो की बरसात कर रहे थे। मनोज तिवारी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा सुशील सिंह को चौथी बार भारी मतों से जीताने का आहृवान किया। इस दौरान सदानंद दूबे, हरवंश उपाध्याय, रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
Related Articles
चंदौली।मस्जिदों में अदा की गयी अलविदा की नमा$ज
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 839 चंदौली। इबादते ए बरकत व मगफिरत को अपने आप में समेटे माह.ए.रमजान विदा हो रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को माहे रमजान के आखिरी जुमा/अलवेदा की नमाज जनपद के विभिन्न क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में पेश इमाम के सख्त निर्देश का पालन करते हुए लोगों ने मस्जिद में अदा किया एवं […]
चंदौली। प्रशिक्षण: पहले दिन १०५ मास्टर टे्रनरों ने ली ट्रेनिंग
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 462 चंदौली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 105 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद चंदौली की चार विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों को […]