सैयदराजा। सैयदराजा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में रोड शो करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद और चर्चित भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बुधवार को शाम चार बजे नेशनल इण्टर कालेज पर हेलीकॉप्टर से उतरकर नगर भ्रमण के लिए बड़े वाहन पर विधायक सुशील सिंह, चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल के साथ सवार होकर निकल पड़े। इस दौरान उमड़ी भारी भीड़ को देखकर मनोज तिवारी अभिभूत हो गये और लोगों का अभिवादन करते हुए पूरे कार्यक्रम के दौरान डटे रहे। और हेलीकाप्टर छोड़ सड़क मार्ग से वाराणसी गये। उन्होंने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सुशील सिंह को विधायक बनाने के लिए लोगों से अपील किया। छतो से लोग मनोज तिवारी व सुशील सिंह पर फूलो की बरसात कर रहे थे। मनोज तिवारी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा सुशील सिंह को चौथी बार भारी मतों से जीताने का आहृवान किया। इस दौरान सदानंद दूबे, हरवंश उपाध्याय, रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
Related Articles
चंदौली।मार्ग निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों को मिलेगी राहत:सूर्यमुनि
Post Views: 535 सकलडीहा। बहुप्रतीक्षित चन्दौली सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग का मरम्मत शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में निर्माण से सम्बंधित सामग्री गिराई जाने लगी इससे लोगो ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रीय लोगो सहित बाहर से आने वाले लोगो को अब काफी राहत मिलेगी वही सड़क दुर्घटनाओं में […]
चंदौली। मजदूर बहुल्य क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार
Post Views: 387 दुलहीपुर। बुनकर मजदूर बाहूल्य क्षेत्र में एक बार फिर त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर राजनित सबाब पर है, आर्थिक रूप से मजबूत लोग विकास की गंगा बहाने का दावा करने के साथ ही अपने तरीके से लुभाने के लिए लगे हुए हंै वहीं आर्थिक रूप से कमजोर बुनकर मजदूर विकास करने के मुद्देपर […]
चंदौली। कोरोना कफ्र्यू की धज्जियां उड़ा रहे दुकानदार
Post Views: 637 चहनियां। कोरोना संक्रमण काल में शासन स्तर पर संक्रमण की कड़ी तोडऩे के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने व लोगों को मास्क लगाने का निर्देश दुकानदारों व आम जनमानस की निष्क्रियता व स्वार्थपरता के आगे दम तोड़ती नजर आ रही है। जिससे कोरोना संक्रमण का विस्तार ग्रामीण अंचल में तेजी से […]